सुष्मिता सेन के भाई को उनकी बेटी से नहीं मिलने दे रहीं बीवी चारू? लिखा- घर वापस आ जाओ...
सुष्मिता सेन के भाई को उनकी बेटी से नहीं मिलने दे रहीं बीवी चारू? लिखा- घर वापस आ जाओ...
मुंबई, 04 मार्च: एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने अपनी चार महीने की बेटी जियाना के लिए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखी है। जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिससे लग रहा है कि उनकी बीवी चारु असोपा के साथ उनका रिश्ता ठीक नहीं है और राजीव को उनकी बेटी से भी नहीं मिलने दिया जा रहा है। राजीव की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

क्या लिखा है राजीव सेन ने
राजीव सेन ने बेटी और बीवी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- जियाना तुम्हें मिस कर रहा हूं, अपने डैडी के घर वापस आ जाओ। इस तरह सफर में रहना तुम्हारे लिए सुरक्षित नहीं है। तुम्हें बहुत दिनों से देखा तक नहीं है... अब जल्दी से वापस आओ और मेरे साथ खेलो।

पोस्ट से हो रहा राजीव-चारू की अनबन का अंदाजा
राजीव के इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी चारू के साथ शादी में सब ठीक नहीं है। तभी उन्होंने इस तरह से पब्लिकली बेटी को मिस करने और उनसे ना मिल पाने की बात लिखी है। बता दें कि चारू पिछले कुछ समय से बेटी के साथ राजीव से दूर हैं। इन दिनों वह चार महीने की बच्ची जियाना को भी साथ अपने मायके बीकानेर में हैं। दोनों को कुछ महीने से साथ में नहीं देखा गया है।

पहले भी आ चुकी दोनों के रिश्ते में खटास
राजीव सेन और चारु असोपा ने कुछ महीने की डेटिंग के बाद 2019 में शादी की थी। हालांकि शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगी थीं। दोनों काफी समय अलग भी रहे। लॉकडाउन के दौरान दोनों अलग रहे थे। कई महीने तक राजीव दिल्ली में तो चारू मुंबई में रहीं थीं। हालांकि बाद में दोनों ने अपने मसलों को खत्म किया और साथ में आए। इसके बाद बीते साल नंबर में दोनों जियाना के पेरेंट्स बने। जियाना के जन्म के बाद दोनों काफी खुश थे लेकिन अब एक बार फिर से दोनों में अनबन की खबरें आने लगी हैं।












Click it and Unblock the Notifications