राजा रघुवंशी केस पर इस फेमस एक्टर का चौंकाने वाला बयान, कहा- राज कुशवाहा को फंसाया जा रहा है, कुछ तो गड़बड़ है
Raja Raghuvanshi Case: इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी के मर्डर के मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस समय हर तरफ राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को लेकर चर्चा हो रही है।
राजा रघुवंशी केस में हर रोज नया अपडेट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम ने मेघालय में हनीमून के दौरान अपने पति की हत्या करवा दी थी। वहीं पूछताछ में खुलासा हुआ कि सोनम इंदौर के ही रहने वाले राज कुशवाहा से प्यार करती थी और उसके लिए ही उसने अपने पति का मर्डर करवा दिया।

राज कुशवाहा के भाई ने कहा- सब झूठ है
दूसरी तरफ राज कुशवाहा के भाई का दावा है कि ये सब झूठी कहानी है। उसके भाई राज कुशवाहा को इस मामले में फंसाया जा रहा है। राज तो सोनम को बहन मानता था और दीदी कहता था।
फिल्म क्रिटिक केआरके का चौंकाने वाला बयान
-वहीं अब इस मानले में फेमस एक्टर और फिल्म क्रिटिक केआरके यानी कमाल रशिद खान ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या सच में राज कुशवाहा को फंसाया जा रहा है।
-केआरके ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने राज कुशवाहा के साथ काम करने वाले राहुल का बयान शेयर किया है जिसमें उसने राज और सोनम के रिश्ते के बारे में बात की है। इस पोस्ट के साथ केआरके ने दावा किया है कि इस मामले में कुछ तो गड़बड़ हो रही है।
केआरके ने सोशल मीडिया पर कही ऐसी बात
-केआरके ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर किया है उसमें लिखा है- राज कुशवाहा तो सोनम को दीदी कहता था। वो उसे बड़े सम्मान से देखता था। अफेयर की बात सुनकर तो मैं हैरान रह गया। राज कुशवाहा बेहद मेहनती लड़का था। वो अक्सर फैक्ट्री में देर रात तक रुकता था ताकि काम में कोई रुकावट न आए।
-केआरके ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है- क्या राज इतना घटिया आदमी है कि उसने बहन से ही प्यार किया या उसको फंसाया जा रहा है? इस मामले में कुछ तो गड़बड़ है। कुछ तो गलत हो रहा है है।
सोनम रघुवंशी ने बांधी थी राज को राखी
-आपको बता दें कि इससे पहले सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी ने भी ये दावा किया था कि सोनम तो राज को भाई मानती थी। गोविंद ने सोनम के राज को राखी बांधने की बात भी की थी।
-गोविंद ने कहा था- राज 24 घंटे सोनम को दीदी-दीदी बोलता था। वहीं राज के घर वाले यानी उसकी मां और बहनें भी यही बयान दे रही हैं। बहनों ने भी कहा कि सोनम दीदी हमारे साथ ही राज को राखी बांधती थीं।
कंगना रनौत ने सोनम को लेकर कही थी ऐसी बात
वहीं इससे पहले इस भयावह घटना पर अपना रिएक्शन देते हुए कंगना रनौत ने इसे क्रूर, जघन्य और पूरी तरह से बेतुका बताया था। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा था- ये कितना बेतुका है। एक महिला शादी के लिए मना नहीं कर सकती क्योंकि वह अपने माता-पिता से डरती है लेकिन वह सुपारी किलर के साथ एक कोल्ड ब्लडड मर्डर को प्लान कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications