राज कुंद्रा के घर लौटने पर शिल्पा शेट्टी ने लिखा- जिम्मेदारी लेनी होगी और.....

मुंबई, 27 सितंबर। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में कुछ दिन पहले बेल पर बाहार आ चुके हैं। दो महीने तक जब तब राज कुंद्रा जेल में थे शिल्‍पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर इंस्‍पायरिंग पोस्‍ट किए और जताया कि वो इतनी बड़ी मुसीबत में वो अभी भी मजबूत हैं। वहीं अब शिल्‍पा ने इंस्‍टा पर पोस्‍ट के जरिए फैसले लेने और उसकी जिम्मेदारी लेने को लेकर बात की है।शिल्पा का ये पोस्ट राज के रिहा होने के बाद घर आने के का है जो कहीं न कहीं ये पोस्ट उनकी जिंदगी से संबंधित है।

शिल्‍पा ने लिखी ये पोस्‍ट

शिल्‍पा ने लिखी ये पोस्‍ट

शिल्पा ने बुक के पेज का एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा हा 'खुद पर निर्भर : मुसीबतों का सामना किया, जो मेन किरदार था वो गिरा। उसने अपने एक्शन की खुद जिम्मेदारी ली और फिर अपने फैसले लिए। 'आखिर में हम ही जिम्मेदार हैं जो भी हम करते हैं या नहीं करते हैं। अगर हम खुशनसीब हैं तो हमें दोस्तों और परिवार से सपोर्ट मिलेगा, लेकिन एक समय में हमें फैसले लेने होंगे और उसकी जिम्मेदारी लेनी होगी।

Recommended Video

    Shilpa Shetty ने Raj Kundra की घर वापसी के बाद शेयर की Post, जानें क्या कहा | वनइंडिया हिंदी
    मुझ पर ही निर्भर है जिंदगी के फैसले लेना

    मुझ पर ही निर्भर है जिंदगी के फैसले लेना

    शिल्‍पा ने आगे लिखा सही या गलत, ये आप पर निर्भर करता है। हम गहरी सांस लेते हैं और जो सलाह हमें मिलती हैं वो करते हैं। अगर चीजें सही हुई तो बेस्ट है और अगर नहीं तो हमें जिम्मेदारी लेनी होगी और आगे बढ़ना होगा। शिल्‍पा ने अपने पोस्‍ट में आखिर में लिखा 'मुझे काफी सलाह और सपोर्ट मिली लेकिन अंत में मैंने पहचाना कि सब कुछ मुझ पर ही निर्भर है जिंदगी के फैसले लेना।

    राज के अरेस्‍ट होने के बाद शिल्‍पा की ये फिल्‍म हुई थी रिलीज

    राज के अरेस्‍ट होने के बाद शिल्‍पा की ये फिल्‍म हुई थी रिलीज

    बता दें राज कुंद्रा जब जेल में थे तभी भी शिल्‍पा ने हालात का मजबूती से सामना किया और अपने काम और परिवार को प्रभावति नहीं होने दिया। उस समय भी और वर्तमान में वह शो को जज कर रही हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। जब राज कुंद्रा के अरेस्‍ट होने के बाद ही शिल्‍पा की हंगामा 2 रिलीज हुई थी। एक्टिंग के करियर में लंबे अंतराल के बाद शिल्‍पा की ये पहली फिल्‍म आई है। पति के अरेस्‍ट होने के कारण शिल्‍पा पहले से ही सदमे में चली गई थीं लेकिन उन्‍होंने फिल्‍म देखने की अपील दर्शकों से सोशल मीडिया पर की थी।

    फिल्‍म निकम्मा में नजर आएंगी शिल्‍पा

    फिल्‍म निकम्मा में नजर आएंगी शिल्‍पा

    शिल्पा शेट्टी जल्‍द ही एक्‍शन रोमांटिक फिल्‍म निकम्मा में नजर आएंगी। इस फिल्‍म में शिल्पा के साथ अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया लीड रोल में नज़र आएंगे। फिल्म को शब्बीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं। शर्ली बॉलीवुड की ये डेब्यू फिल्‍म है। कोविड के चलते इस फिल्‍म की रिलीज टल गई थी। शिल्‍पा इसके आलावा अन्‍य कई प्रोजेक्‍ट पर काम कर रही हैं और भविष्‍य में और फिल्‍में साइन करने वाली हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+