राज कुंद्रा और उर्फी जावेद का हुआ आमना-सामना, शिल्पा शेट्टी के पति ने किया पोज देने से इंकार, वीडियो वायरल
Urfi Raj Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अक्सर विवादों में घिरे रहते है। जब से पोनोग्राफी केस में उनका नाम सामने आया है तब से वह हर इवेंट में मास्क पहने नजर आते हैं। वह कहीं भी अपना चेहरा दिखाने से बचते हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें राज ने उर्फी जावेद का मजाक उड़ाया था। ऐसे में उर्फी भी शांत नहीं रहीं और उन्होंने राज कुंद्रा की सोशल मीडिया पर क्लास लगाई।
मास्क मैन और उर्फी जावेद के बीच हुई इस बहसबाजी के बाद फैंस उम्मीद कर रहे थे कि जब दोनों का आमना-सामना होगा तो भयानक भिंड़त होगी। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। राज कुंद्रा और उर्फी जावेद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मास्क मैन और उर्फी जावेद का जैसे ही आमना सामना हुआ तो राज कुंद्रा उनके साथ पोज देने के बजाय इग्नोर कर आगे बढ़ गए।

वीडियो में राज कुंद्रा उर्फी जावेद को इग्नोर कर जैसे ही आगे बढ़े तो उन्होंने अपने हाथों से ना का इशारा किया। हालांकि दोनों ने एक-दूसरे को हैलो तक कहा लेकिन राज कुंद्रा का ये इशारा देख उर्फी जावेद भी उन्हें इग्नोर कर देती हैं। अब ये वीडियो देखने के बाद लोगों का रिएक्शन आया।
सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद और राज कुंद्रा का यह वीडियो वायरल हो रहा है। लोग दोनों को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो में एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, दोनों मेले में बिछड़े हुए भाई बहन मिल गए।' एक ने लिखा, 'भाई-बहन नाराज हो गए'। एक ने लिखा, 'एक छुपा कर करता है दूसरी पूरा रोड पर दिखाती है।'
दरअसल, हाल ही में राज कुंद्रा ने स्टैंडअप कॉमेडी की थी। इस दौरान उन्होंने लोगों के सामने खुद का मजाक उड़ाया। तो वहीं उर्फी जावेद को भी रोस्ट किया। राज ने कहा था कि, "अगर मुझे किसी ने प्यार किया है ना पिछले 2 साल में, तो वही है पैपराज़ी, क्योंकि 2 ही तो इनके स्टार है, एक मैं और एक उर्फी जावेद। मीडिया यहीं देखती है कि राज कुंद्रा क्या पहनेंगे और उर्फी जावेद क्या नहीं पहनेंगी।" इसके बाद उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम में वीडियो शेयर कर राज की जमकर क्लास लगाई थी।












Click it and Unblock the Notifications