क्या राज कुंद्रा की वजह से बर्बाद हो जाएगा शिल्पा शेट्टी का करियर?

क्या राज कुंद्रा की वजह से बर्बाद हो जाएगा शिल्पा शेट्टी का करियर? सुपर डांसर-4 में वापसी के बाद लगाए जा रहे हैं कयास

मुंबई, 20 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की गिरफ्तारी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। पोर्न ऐप मामले में राज कुंद्रा को 19 जुलाई 2021 को मुंबई की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। तब से राज कुंद्रा हिरासत में ही हैं। राज कुंद्रा के जेल में रहने दौरान शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया और पैपराजी से दूरी बना ली थी। शिल्पा शेट्टी तीन से चार हफ्ते डांस शो सुपर डांसर-4 में नहीं आई थीं। लेकिन इस वीकेंड यानी 21 अगस्त और 22 अगस्त शिल्पा सुपर डांसर-4 में दिखाई देंगी। शिल्पा ने अपनी शूटिंग पूरी कर ली है। शिल्पा के सुपर डांसर-4 में वापसी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। कई लोगों का कहना है कि शिल्पा एक बहुत ही मजबूत महिला हैं, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि राज कुंद्रा की वजह से शिल्पा शेट्टी का करियर बर्बाद हो जाएगा।

सुपर डांसर-4 में वापसी कर शिल्पा ने अफवाहों पर लगाया विराम

सुपर डांसर-4 में वापसी कर शिल्पा ने अफवाहों पर लगाया विराम

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी काफी दिनों तक सुपर डांसर-4 से दूर रहीं। जिसके बाद ये अटकलें लगाई जा रही थी कि शिल्पा शेट्टी ने या तो शो को छोड़ दिया है या फिर उन्हें शो से निकाल दिया गया है। खैर, शिल्पा शेट्टी ने 18 अगस्त को शूटिंग फिर से शुरू की है, जिसके बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया।

सुपर डांसर-4 में वापसी को लेकर चर्चा में शिल्पा शेट्टी

सुपर डांसर-4 में वापसी को लेकर चर्चा में शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी सुपर डांसर-4 में वापसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हिना खान और राखी सावंत ने शिल्पा की वापसी पर उन्हें सपोर्ट किया है। लेकिन सोशल मीडिया यूजर शिल्पा की वापसी को लेकर दो गुटों में बंटा हुआ है। एक जो शिल्पा को मजबूत महिला के तौर पर देख रहा है। वहीं दूसरी तबका शिल्पा की आलोचना कर रहा है।

'राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी का करियर किया तबाह'

'राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी का करियर किया तबाह'

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि 'राज कुंद्रा की वजह से शिल्पा शेट्टी का करियर तबाह हो गया है।' तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि राज कुंद्रा के केस में जितनी बदनामी हुई है, उसका असर शिल्पा के करियर पर भी पड़ेगा। एक अन्य यूजर का कहना है कि शिल्पा के पति राज कुंद्रा ने जो कुछ भी किया है, उसका सबसे ज्यादा भुगतान तो शिल्पा शेट्टी को ही करना पड़ेगा।

सुपर डांसर-4 में शिल्पा की वापसी पर बोला यूजर- क्या बेशर्मी है

सुपर डांसर-4 में शिल्पा की वापसी पर बोला यूजर- क्या बेशर्मी है

शिल्पा शेट्टी के सुपर डांसर-4 में वापसी को लेकर कई सोशल मीडिया यूजर ने नाराजगी जताई है। एक यूजर ने लिखा है कि, शिल्पा में शो में वापसी कर बेशर्मी दिखाई है। वहीं एक अन्य यूजर का कहना है कि, ये लोग क्राइम करके सरेआम समाज में रहते हैं और लोग इन्हें एक्सपेट भी कर लेते हैं और भूल जाते हैं। लेकिन इससे हमारे समाज पर असर पड़ेगा।

एक अन्य यूजर ने लिखा है, सच में यह समाज को एक बुरा संदेश देता है। सभी जानते हैं कि दोनों कपल कितना घटिया बिजनेस कर रहे हैं, आखिर ये एक शो को जज कैसे कर सकती हैं?

सिर झुका कर शूटिंग पर पहुंचीं शिल्पा शेट्टी

सिर झुका कर शूटिंग पर पहुंचीं शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी का सुपर डांसर-4 में शूटिंग के जाते वक्त का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में शिल्पा साड़ी पहने हुए दिख रही हैं। शिल्पा जो अक्सर हमेशा एक जोशीले और टॉकिंग वाले मूड में नहीं देखी जाती हैं, इस बार उनके चेहरे पर कोई एक्सप्रेशन नहीं था। नाही शिल्पा ने अपने फैन्स को लुक दिया।

जहां शिल्पा आम तौर पर पैपराजी के साथ बातचीत करती थी और यहां तक ​​कि जोक्स भी मारती थी। इस बार वह बस सिर नीचे करके सेट की ओर चली गई, केवल एक बार हल्की सी स्माइल पास की। एक फैन ने शिल्पा के बदले हुए हाव-भाव को नोटिस करते हुए लिखा, 'शिल्पा के चेहरे पर अजीब सी उदासी दिख रही है।' एक ने लिखा, 'राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी का करियर तबाह कर दिया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+