Raj Kundra: क्या बोले राज कुंद्रा जब सोशल मीडिया पर यूजर ने सरेआम पूछा-'अब भी करते हैं पोर्न बिजनेस?'

राज कुंद्रा अब पोर्न फिल्म बनाने के आरोपों से थक चुके हैं। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को इसका करारा जवाब दिया।

Raj Kundra: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर जबसे पोर्न फिल्म लगाने का आरोप लगा है। तभी से वह अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हैं। सोशल मीडिया पर लोग पोनोग्राफी केस को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स करते रहते हैं। हालांकि इस पर उन्होंने अब तक चु्प्पी साधी हुई थी लेकिन आखिरकार उन्होंने अब ट्रोलर्स को इसका करारा जवाब दिया है।

राज कुंद्रा से यूजर्स ने पूछे गंभीर सवाल

राज कुंद्रा से यूजर्स ने पूछे गंभीर सवाल

राज कुंद्रा पर पोनोग्राफी केस के बाद सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी अक्सर उनके साथ सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। लेकिन अब राज कुंद्रा ने लंबे समय बाद सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है। राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर यूजर्स के लिए #AskRaj सेशन किया। जिसमें उनसे यूजर्स ने कई तरह के सवाल पूछे और उन्होंने सभी का जवाब भी दिया।

क्या शिल्पा साथ में हैं या ये बस दिखावा?

क्या शिल्पा साथ में हैं या ये बस दिखावा?

एक यूजर ने राज कुंद्रा से उनकी शादी को लेकर सवाल किया। उसने पूछा कि, क्या आप और शिल्पा साथ में हैं या ये बस दिखावा है? इसका जवाब देते हुए राज ने लिखा कि, "हाहाहा. ये सवाल मुझे पसंद आया. प्यार कोई एक्ट नहीं है और इसका दिखावा नहीं किया जा सकता. 22 नवंबर को 13वीं एनिवर्सरी है, हमें विश करना मत भूलना"। हालांकि राज के इस जवाब ने फैंस को हैरान कर दिया। क्योंकि हाल ही में शिल्पा शेट्टी और राज के तलाक की अफवाह उड़ी थी।

आखिर क्यों मास्क पहनते हैं राज कुंद्रा?

आखिर क्यों मास्क पहनते हैं राज कुंद्रा?

आपको बता दें कि राज कुंद्रा अक्सर मीडिया से बचने के लिए मास्क पहनकर घुमते हैं। जिसकी वजह से वह कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर भी रहे। अब इसी को लेकर एक यूजर ने उनसे सवाल किया कि, वह मास्क आखिर क्यों पहनते हैं? इसका जवाब देते हुए राज कुंद्रा ने कहा कि, वह मीडिया के लिए मास्क पहनते हैं, दोस्तों और फैंस के लिए नहीं।

क्या अब भी पोर्न बिजनेस करते हैं राज कुंद्रा?

क्या अब भी पोर्न बिजनेस करते हैं राज कुंद्रा?

अब जब सवालों की बात है तो ऐसे कैसे हो सकता है कि फैंस राज कुंद्रा से पोनोग्राफी मामले में ना पूछे। फैंस ने उनको इस मामले में भी घसीटा। एक यूजर ने राज कुंद्रा पर हमला करते हुए लिखा कि, आप अब भी पोर्न मूवीज का बिजनेस करते हो? इस पर राज ने इंकार करते हुए कहा कि, 'मैंने ना ये कभी किया ना ही मैं करूंगा'।

राज कुंद्रा पर लगा था पोर्न फिल्म बनाने का आरोप

राज कुंद्रा पर लगा था पोर्न फिल्म बनाने का आरोप

आपको बता दें कि, पिछले साल 2021 में राज कुंद्रा का पोनोग्राफी केस में नाम सामने आया था। उन पर आरोप लगाए गए थे कि वह पोर्न फिल्म बनाने का बिजनेस करते हैं। जिसकी वजह से उन्हें कई दिनों तक जेल में भी रहना पड़ा था। हालांकि बाद में राज कुंद्रा को जेल से रिहा कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+