'बबीता जी' नहीं बल्कि इस हसीना संग रोमांस करता दिखेगा 'टप्पू', क्या मुनमुन का टूट जाएगा दिल या फिर....

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'टप्पू' का किरदार निभाने वाले राज अनादकट ने फैंस को एक शानदार खबर दी है। बीते दिनों राज और मुनमुन संग अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ा था। मगर लगता है अब राज की जिंदगी में बबीता जी नहीं बल्कि कोई और लड़की आ गई है। इस बात का हिंट राज ने खुद फैंस को दिया है। ये हिंट क्या है और लड़की कौन है, चलिये जानते हैं।

राज अनादकट अपने करियर की बुलंदियां छू रहे हैं। तारक मेहता शो से एक्टर ने घर-घर में पहचान बनाई थी। अब राज फिल्मों में भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान राज ने फैंस को एक खुशखबरी भी दी है। खुशखबरी के साथ-साथ उन्होंने एक ऐसी लड़की के बारे में भी बताया है, जिसके साथ वे अपने करियर को आगे बढ़ाने जा रहे हैं। चलिये जानते हैं राज ने फैंस को क्या सरप्राइज दिया है।

Raj Anadkat

दरअसल, राज ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में फैंस को एक नया शो मिलने के बारे में बताया है। मगर ये हिंदी नहीं बल्कि एक गुजराती शो है। GEC चैनल पर ये शो जल्द ही ऑन एयर होगा। इस शो में राज के साथ उनकी बबीता जी नहीं बल्कि एक दूसरी ही हसीना नजर आएंगी। ये हसीना कोई और नहीं बल्कि सना शेख हैं।

राज ने खुद ये बात फैंस को बताई कि वे सना शेख संग रोमांस करते दिखेंगे। एक्टर ने कहा कि वे एक नए सफर के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। राज ने आगे कहा कि मुझे पता है लोग मुझे देखने का काफी समय से इंतजार कर रहे थे। अपकमिंग शो में मैं लीड एक्टर के रोल में होऊंगा।

राज ने आगे कहा कहा कि उन्होंने शो साइन कर लिया है। वे इसे लेकर थोड़ा एक्साइटेड भी हैं और नर्वस भी। एक्टर बोले कि मैंने मॉक शूट दिया है और सेट पर भी जा चुका हूं। राज ने कहा कि मैं व्लॉग के जरिये जल्द ही आप लोगों के साथ वहां की झलक शेयर करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+