Raid 2 BO Collection Day 5: औंधे मुंह गिरी अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2', पांचवें दिन बटोरे चिल्लर
Raid 2 Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने सिनेमाघरों में अपना पहला वीकेंड पूरा कर लिया है। फिल्म को 1 मई को रिलीज हुई थी और इसे सिनेमाघरों में लगे 5 दिन हो गए हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छे रिव्यू मिले हैं। लेकिन फिल्म का कलेक्शन उस हिसाब से नहीं हुआ, जैसा रिलीज के बाद बज बना था।
फिल्म ने ओपनिंग डे पर ठीक कमाई की थी। लेकिन दूसरे ही दिन इसकी कमाई गिर गई। जिसके बाद करीब 150 शोज कैंसिल करने पड़े। हालांकि शनिवार और रविवार को फिल्म ने अच्छी कमाई की। अब सोमवार को यही कलेक्शन औंधे मुंह गिर गया है। फिल्म का कुल कलेक्शन कितना है विस्तार से रिपोर्ट में पढ़िए।

sacnilk.com की रिपोर्ट की माने 'रेड 2' पांचवें दिन 5.72 करोड़ रुपये कमाए (खबर लिखे जाने तक) हैं। रविवार के मुकाबले कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। चौथे दिन 21.25 करोड़ रुपये कमाए, तीसरे दिन 18 करोड़ रुपये, दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ और पहले दिन 18.25 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 76.97 करोड़ रुपये पहुंच गया है। पांचवें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 12.54% रही। शनिवार और रविवार को छुट्टी के मौके पर बड़ा जंप देखने को मिला था। लेकिन अब ये कलेक्शन गिरता ही जा रहा है। हालांकि कलेक्शन देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म का लाइफ टाइम बिजनेस 100 करोड़ रुपये के आस-पास देखने को मिलेगा। रिलीज के वक्त फिल्म को भारत भर में 4843 शोज मिले थे। लेकिन अब इनकी संख्या 4711 पहुंच गई है।
बता दें, रेड 2 में अजय देवगन, वाणी कपूर, रितेश देशमुख, सुप्रिया पाठक, रजत कपूर और अमित सियाल जैसे एक्टर्स हैं। फिल्म को राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। ये साल 2018 में आई फिल्म रेड का सीक्वल है।












Click it and Unblock the Notifications