जिगरी दोस्त की मौत के बाद सदमे में पहुंचे सिंगर राहुल वैद्य, फ्रेंड के लिए लिखा ये खास पोस्ट

Rahul Vaidya: सोशल मीडिया पर राहुल वैद्य ने खुद बताया है कि उनकी जिंदगी के सबसे अहम इंसानों में से एक शख्स की अचानक मौत हो गई है। राहुल अपने इस दोस्त के काफी करीब थे।

Rahul Vaidya: 'बिग बॉस 14' के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके फेमस सिंगर राहुल वैद्य पर इस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खबर है कि सिंगर राहुल वैद्य के एक करीबी दोस्त का निधन हो गया है।इस खबर को सुनने के बाद से राहुत काफी परेशान हो गए हैं। सोशल मीडिया पर राहुल वैद्य ने खुद ये बताया है कि उनकी जिंदगी के सबसे अहम इंसानों में से एक शख्स की अचानक मौत हो गई है। महज 38 साल में उन्होंने अपना करीबी दोस्त खो दिया है। वह इस घटना से काफी परेशान और दुखी हो गए हैं। आइए आपको बताते हैं आखिर किसके चले जाने से राहुल वैद्य इतना परेशान हो उठे हैं।

राहुल वैद्य के दोस्त की हुई मौत

राहुल वैद्य के दोस्त की हुई मौत

आपको बता दें कि अपने दोस्त को याद करते हुए राहुल वैद्य ने कुछ पुरानी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में राहुल वैद्य अपने दोस्त पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। दरअसल राहुल वैद्य के दोस्त श्रीनिक का महज 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह इस घटना से काफी दुखी हो गए हैं। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए राहुल वैद्य ने अपने दिवंगत दोस्त के लिए एक बड़ा पोस्ट भी लिखा है।

दोस्त के लिए सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट

दोस्त के लिए सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट

अपने दोस्त श्रीनिक का जिक्र करते हुए राहुल वैद्य ने सोशल मीडिया पर लिखा है- मैं इस समय बहुत बुरी तरह से टूट चुका हूं। तेरी याद जिंदगी भर कितनी आएगी नानू...। ये मेरी जिंदगी का सबसे दर्दनाक दिन है। मैंने कभी ये नहीं सोचा था कि एक दिन मैं तुझे खो दूंगा। आरआईपी मेरे भाई। मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं ऐसा दुखभरा पोस्ट लिखूंगा। सिर्फ 38 साल की उम्र में मेरे भाई। बहुत ही गलत बात है भाई।

पोस्ट पर कई सेलेब्स ने किया कमेंट

पोस्ट पर कई सेलेब्स ने किया कमेंट

राहुल वैद्य के इस पोस्ट पर बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह से लेकर कई अन्य सेलेब्स ने भी दुख जताया है। वहीं राहुल वैद्य की पत्नी दिशा परमार ने भी उनके इस पोस्ट पर कमेंट किया है। सभी लोगों ने टूटे दिल के साथ इस पोस्ट पर कमेंट्स किए हैं। साथ ही कुछ फैंस राहुल को ऐसे हालातों में संभालते भी नजर आए।

पत्नी दिशा के साथ फ्रांस गए थे राहुल

पत्नी दिशा के साथ फ्रांस गए थे राहुल

आपको बता दें कि राहुल वैद्य और उनकी पत्नी दिशा परमार बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कुछ समय पहले ही राहुल वैद्य और दिशा परमार ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में राहुल वैद्य और दिशा परमार फ्रांस में वेकेशन इंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

दिशा ने भी राहुल के दोस्त को दी श्रद्धांजलि

दिशा ने भी राहुल के दोस्त को दी श्रद्धांजलि

जानकारी के अनुसार टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' की शूटिंग से कुछ समय का ब्रेक लेकर दिशा परमार अपने पति राहुल वैद्य के साथ घूमने निकली थीं। हालांकि राहुल वैद्य के दोस्त की मौत की खबर ने उनको काफी परेशान कर दिया है। दिशा ने भी राहुल के दोस्त को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। आपको बता दें कि राहुल वैद्य आखिरी बार फेमस रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आए थे। हालांकि इस सीजन को टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+