राहुल वैद्य और दिशा परमार ने रिवील किया बेटी नव्या का चेहरा, लोग बोले- ये तो बिल्कुल पापा की कॉपी है
Rahul Vaidya-Disha Parmar Daughter Navya: टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार और फेमस सिंगर राहुल वैद्य पिछले साल 20 सितंबर को एक प्यारी सी बेटी नव्या के पैरेंट्स बने हैं। वहीं आज पहली बार उन्होंने अपनी लाडली बेटी का चेहरा लोगों के सामने रिवील कर दिया है।
राहुल वैद्य-दिशा परमार ने दिखाया बेटी का चेहरा
पिछले कुछ समय से राहुल वैद्य और दिशा परमार अपनी बच्ची को पूरा टाइम दे रहे हैं और उसकी परवरिश में काफी बिजी हैं। हाल ही में राहुल और दिशा मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए, जहां कैमरे को सामने देखकर दोनों ने अपनी बेटी का चेहरा सबको दिखा दिया।

एयरपोर्ट पर नजर आए राहुल और दिशा
आपको बता दें कि दिशा परमार और राहुल वैद्य वैलेनटाइंस डे के मौके पर वैकेशन पर जाने के लिए एयरपोर्ट पर नजर आए। एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी को देखते ही कपल ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील कर दिया। वहीं पैपराजी ने वीडियो शेयर कर पूछा है कि बच्ची राहुल पर गई है या फिर मां दिशा पर। इस पर लोगों ने सोशल मीडिया पर कहा है कि बेटी बिल्कुल पापा पर गई है।
लोगों ने कहा- नव्या तो पापा जैसी है
सोशल मीडिया पर लोग दिशा परमार और राहुल वैद्य की बेटी का चेहरा देखने के बाद से उस पर प्यार बरसा रहे हैं। लोग वीडियो देखने के बाद जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि बेटी हूबहू राहुल वैद्य जैसी दिखती हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा है- ये तो पूरी की पूरी राहुल जैसी है। वहीं एक शख्स ने लिखा है- बहुत ही क्यूट दिख रही है राहुल वैद्य की बेटी।
'बिग बॉस में 14' में राहुल वैद्य ने दिशा को किया था प्रपोज
आपको बता दें कि टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस में 14' में राहुल वैद्य ने अपनी लेडी लव दिशा परमार को बर्थडे विश किया था और उसी दौरान उन्होंने शादी के लिए प्रपोज भी किया था। शो के दौरान ही दिशा का भी रिएक्शन सामने आ गया था और उन्होंने भी राहुल के इस प्रपोजल को स्वीकार कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications