सोनाली फोगाट की मौत पर राहुल वैद्य ने की इंसाफ की मांग, कहा- हैवानों ने कर दिया ऐसा हाल

सोनाली फोगाट को उनके सहयोगियों ने जबरन ड्रग्स दिया था जिसके बाद उनकी हालत खराब हो गई थी। अब इस मामले में सिंगर राहुल वैद्य का रिएक्शन आया है।

मुंबई, 27 अगस्तः टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में नजर आ चुकीं बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत की खबर ने सबको हिलाकर रख दिया है। खबर है कि सोनाली फोगाट की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके बॉडी पर मारपीट और चोट के निशान की बात सामने आई है। इसके बाद उनके दो सहयोगियों के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार सोनाली फोगाट को उनके सहयोगियों ने जबरन ड्रग्स दिया था जिसके बाद उनकी हालत खराब हो गई थी। फिलहाल सोनाली फोगाट की कथित हत्या में और भी कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले में सिंगर राहुल वैद्य का रिएक्शन आया है।

Recommended Video

    Sonali Phogat मामले में क्लब के मालिक और ड्रग पेडलर गिरफ्तार, खुलेगा राज| वनइंडिया हिंदी |*News
    राहुल वैद्य ने की न्याय की मांग

    राहुल वैद्य ने की न्याय की मांग

    आपको बता दें कि 'बिग बॉस 14' में सोनाली फोगाट के साथ सिंगर राहुल वैद्य भी नजर आए थे। अब राहुल वैद्य ने इस मामले में न्याय की मांग की है। सिंगर और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके राहुल वैद्य ने ट्वीट कर लिखा है- सोनाली जी को ड्रग दिया गया और उनकी हत्या की गई। मैं उम्मीद करता हूं कि जिन लोगों ने इस तरह का काम किया है उन्हें जल्द से जल्द सजा मिले। सोनाली जी के साथ जो हुआ वो हैवानियत थी। उन्हें जल्द न्याय मिलना चाहिए।

    सोनाली की मौत पर जताया दुख

    जानकारी के अनुसार इससे पहले राहुल वैद्य ने बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत पर दुख जताते हुए ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था- सोनाली जी, गलत बात। इतनी जल्दी कौन जाता है। अभी तो मैंने हरियाणा आना था आपके घर। ये सब क्या हो गया।

    सामने आई जबरन ड्रग्स देने की बात

    सामने आई जबरन ड्रग्स देने की बात

    वहीं सोनाली फोगाट की कथित हत्या मामले में गोवा पुलिस ने उनके दो सहयोगियों को हिरासत में लिया है। इन दोनों सहयोगियों से रातभर पूछताछ की गई है। पूछताछ में सोनाली फोगाट के दोस्त सुखविंदर वासी और पीए सुधीर सांगवान ने कबूल किया है कि उन्होंने सोनाली को जबरन ड्रग्स दिया था। वहीं पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज भी सबूत के तौर पर निकाले हैं।

    सीसीटीवी फुटेज में दिखा ये सब

    आपको बता दें कि एक सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि सुधीर और सुखविंदर सोनाली को जबरदस्ती कोई खास चीज पिला रहे हैं। वहीं उसे पीने के बाद सोनाली लड़खड़ाकर चलती नजर आती हैं। वह कंट्रोल खो देती हैं और इसी बीच सुखविंदर और सुधीर उन्हें दोबारा जबरन लिक्विड पिलाते नजर आते हैं।

    सोनाली के शरीर पर मिले चोट के निशान

    सोनाली के शरीर पर मिले चोट के निशान

    पुलिस के अनुसार सोनाली फोगाट की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कई सारे बातें सामने आई हैं। रिपोर्ट में सोनाली फोगाट के शरीर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। सोनाली फोगाट के शरीर पर किसी नुकीली चीज से वार किए गए हैं। सोनाली फोगाट की गत 23 अगस्त को मौत हो गई थी। वहीं शुरुआत में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही थी, लेकिन सोनाली फोगाट के परिवार ने मर्डर का शक जताया था।

    23 अगस्त को गई थी मौत

    23 अगस्त को गई थी मौत

    दरअसल सोनाली फोगाट गत 22 अगस्त को गोवा गई थीं। उनके साथ में पीए सुधीर सांगवान और दोस्त सुखविंदर भी मौजूद थे। उसी रात गोवा में एक पार्टी का आयोजन किया गया था जहां उन्होंने खाने पीने के साथ कथित रूप से बेचैनी की शिकायत की थी। इसके बाद अगले दिन यानी 23 अगस्त को उनकी मौत की खबर सामने आई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+