'मैं रूसी भी और यूक्रेनी भी, दूसरे विश्व युद्ध के दौरान.....', युद्ध पर भावुक हुईं राहुल महाजन की पत्नी
नई दिल्ली, 26 फरवरी: पिछले दो दिनों से रूस और यूक्रेन में युद्ध जारी है, जिसमें अब तक हजारों लोग मारे गए, जबकि दोनों देशों को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ। फिल्म जगत में भी लोग इस युद्ध को लेकर चिंता जाहिर कर रहे, क्योंकि उनके बहुत से दोस्त दोनों देशों से संबंध रखते हैं। अब एक्टर राहुल महाजन की पत्नी नतालिया इलिना ने इस युद्ध को लेकर इमोशनल पोस्ट की है।

WW2 के दौरान बना परिवार
नतालिया ने अपनी इंस्टा पोस्ट में लिखा कि मेरी दादी रूसी थीं और मेरे दादा जर्मन। मेरे नाना भी रूसी थे, लेकिन नानी यूक्रेनी थीं। वास्तव में उनका परिवार मूल रूप से दूसरे विश्व युद्ध के दौरान बना था। उस दौरान रूसी जर्मनों के खिलाफ थे। अब यूक्रेनी लोगों के खिलाफ रूसी लोगों को देखकर लगता है, जैसे परिवार ने अपने ही परिवार के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेशर बनाया।
Recommended Video

मानवता के साथ खड़ी हैं
उन्होंने आगे लिखा कि मेरा दिल टूट गया है, चुप रहना और कमेंट करना कठिन है। ये सब देखकर वो बहुत परेशान हैं। वो बार-बार न्यूज चैनल्स को देख रही हैं। साथ ही अपने जानने वाले रिश्तेदारों, परिजनों का अपडेट लेती रहती थीं, जो यूक्रेन में फंसे हैं। नतालिया के मुताबिक वो किसी का पक्ष नहीं ले सकतीं। वो सिर्फ मानवता के पक्ष में हैं। वो रूसी हैं और यूक्रेनी भी, इसके अलावा उनका जर्मनी से भी रिश्ता है। उनका दिल रूस-यूक्रेन दोनों के साथ है। वो सिर्फ शांति और युद्ध खत्म होने की कामना करती हैं।

2018 में की थी शादी
आपको बता दें कि नतालिया राहुल महाजन की तीसरी पत्नी हैं। वो पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस हैं। 2016 में उन्होंने भारतीय फिल्म 'मुरारी द मैड जेंटलमैन' में काम किया था। इसके बाद उनकी मुलाकात राहुल से हुई। 2018 में नतालिया ने मुंबई के एक मंदिर में राहुल से शादी की। एक रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही ये कपल स्टार प्लस के शो स्मार्ट जोड़ी में नजर आएगा।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications