Raghav Chadha के लिए साली साहिबा प्रियंका चोपड़ा ने किया ये बड़ा काम, बहन परिणीति चोपड़ा होंगी खुश

Raghav Chadha and Priyanka Chopra: आम आदमी पार्टी (AAP) ने गत 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए राज्यसभा में अपने उपनेता पद से राघव चड्ढा को हटा दिया है। उनकी जगह अशोक मित्तल (Ashok Mittal)को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और इसे पार्टी के अंदरूनी समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

राघव चड्ढा ने कहा- चुप कराया गया है, हराया नहीं गया
पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- मुझे चुप कराया गया है, हराया नहीं गया। इसके बाद उन्होंने एक और वीडियो पोस्ट किया, जिसमें संसद में उठाए गए अपने मुद्दों को दिखाया है।

Raghav Chadha

राघव चड्ढा ने संसद में उठाए थे ऐसे मुद्दे

राघव चड्ढा ने संसद में शिक्षा और रोजगार का अंतर, 'वन नेशन, वन ट्रीटमेंट' की मांग, वेतन सूचकांक, भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग जैसे मुद्दे उठाए थे। वीडियो के साथ सिर्फ तिरंगे का इमोजी इस्तेमाल कर उन्होंने बिना शब्दों के भी मजबूत संदेश देने की कोशिश की थी।

प्रियंका चोपड़ा ने दिया राघव चड्ढा का साथ

राघव चड्ढा के इस पोस्ट पर उनकी साली और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट सेक्शन में दिल वाली आंखों और ताली वाले इमोजी शेयर किए हैं, जिससे साफ संकेत मिलता है कि वह इस मुश्किल वक्त में राघव चड्ढा के साथ खड़ी हैं। आपको बता दें कि राघव चड्ढा की शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से हुई है, जो प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं।

आखिर क्यों बढ़ा विवाद?

सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ समय से राघव चड्ढा की पार्टी के अहम मुद्दों पर चुप्पी को लेकर सवाल उठ रहे थे। बड़े राजनीतिक मुद्दों पर कम सक्रियता, पार्टी लाइन से अलग रणनीति की चर्चा और जनसंपर्क बनाम आक्रामक राजनीति पर मतभेद को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही थीं। हालांकि राघव ने अपने बचाव में कहा कि उन्होंने संसद में लगातार जनहित के मुद्दे उठाए हैं और वही उनकी प्राथमिकता रही है।

प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

राजनीतिक हलचल के बीच प्रियंका चोपड़ा अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स में व्यस्त हैं। वह इन दिनों एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग में बिजी चल रही हैं, जिसमें उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा सुपरहीरो फ्रेंचाइजी 'कृष 4' में भी दिखाई देंगी, जिसके डायरेक्टर ऋतिक रोशन खुद हैं।

प्रियंका चोपड़ा का राघव चड्ढा को समर्थन

राघव चड्ढा को पद से हटाए जाने का फैसला जहां राजनीतिक बहस को जन्म दे रहा है, वहीं प्रियंका चोपड़ा का समर्थन इस पूरे मामले को एक निजी और भावनात्मक पहलू भी देता है। अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले दिनों में ये विवाद किस दिशा में जाता है और राघव चड्ढा अपनी राजनीतिक पारी को किस तरह आगे बढ़ाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+