'तो बात पक्की हो गई?' संजीव अरोड़ा ने राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को दी बधाई, फैंस कर रहे सवाल
राघव चड्ढा का नाम लगातार परिणीति चोपड़ा से जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच संजीव अरोड़ा के वायरल ट्वीट के बाद फिर से चर्चाएं जोरों पर हैं।

Parineeti Chopra Raghav Chadha Relationship: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम लगातार बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ जोड़ा जा रहा है। इस चर्चा को हवा तब मिली जब दोनों को दो बार लंच डेट पर स्पॉट किया गया। तभी से सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि कपल की तरफ से इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। इन कयासों के बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद से यूजर्स शादी को लेकर सवाल पूछ रहे हैं।

क्या राघव और परिणीति की हो गई शादी?
खबरों के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का जल्द ही रोका होने वाला है। दोनों के रिश्ते के बारे में उनके परिवार वालों को मालूम है और वह इस रिश्ते से सहमत हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। इस बीच राघ चड्ढा के साथी संजीव अरोड़ा ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया जिसके बाद से फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि क्या राघव और परिणीति ने शादी कर ली?
संजीव अरोड़ा ने कपल को दी बधाई
दरअसल, संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीट के जरिए राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। भगवान करे उनका साथ और प्यार हमेशा इसी तरह बना रहे'। बता दें कि, संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीट में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को टैग भी किया है।

फैंस हुए कंफ्यूज
अब संजीव अरो़ड़ा के इस ट्वीट ने एक बार फिर रिलेशनशिप की अफवाह को हवा दे दी। वहीं कुछ फैंस इस बात से कंफ्यूज हैं कि, क्या राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने गुपचुप शादी कर ली है? सोशल मीडिया पर इस ट्वीट के बाद से फैंस के सवालों की बौछार शुरू हो गई। हर कोई ये जानना चाह रहा है कि आखिर अंदर क्या खिचड़ी पक रही है।

अफेयर की अफवाह क्या सच है?
संजीव अरोड़ा के ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, आखिर ये चल क्या रहा है? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या इन दोनों की शादी हो गई? एक अन्य यूजर ने लिखा, शादी हो गई या फिर ये है कुछ और? एक ने लिखा, 'क्या मतलब अफेयर की अफवाह क्या सच है?' बता दें कि, संजीव अरोड़ा का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल
पिछले दिनों परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का एक वीडियो वायरल हुआ था। दोनों को एकसाथ एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया था। जिसके बाद से दोनों के लव अफेयर की चर्चा हर तरफ होने लगी। जब मीडिया ने राघव चड्ढा से इस पर सवाल किया तो उन्होंने शर्माते हुए कहा कि, 'आप राजनीति पर सवाल करिए परिणीति चोपड़ा पर नहीं'। फिलहाल फैंस को इंतजार है कि दोनों कब अपने इस रिश्ते पर मुहर लगाएंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications