Raghav Chaddha बनना चाहते हैं देश के PM? परिणीति के वीडियो ने खोली आप नेता की पोल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Raghav Chaddha and Parineeti Chopra: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा सियासत और बॉलीवुड की दुनिया के खूबसूरत जोड़ों में से एक है। दोनों की तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। हाल ही में ये लविंग पेयर कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो पर पहुंचा था, जहां इन दोनों ने कपिल की पूरी टीम के साथ जमकर धमाल मचाया।

इनकी मस्ती का प्रोमो वीडियो इस वक्त लोगों के बीच जबरदस्त ढंग से चर्चा का विषय बनी हुआ है, जिसे देखने के बाद आप हंसे बिना नहीं रह पाएंगे। प्रोमो की शुरुआत में राघव चड्डा और परिणीति साथ में शो में एंट्री मारते हैं।

Raghav Chaddha

कपिल के शो में नंगे पांव पहुंचे राघव चड्ढा

जिस पर कपिल आप नेता से कहते हैं कि 'क्या आपने मन्नत मानी थी कि अगर आपकी शादी परिणीति से हो जाए तो आप मेरे शो पर नंगे पांव आएंगे, जिस पर राघव हंसते हुए कहा कि 'अरे यार मैं बैक स्टेज पर बैठा था, जहां मेरे जूते किसी ने चोरी कर लिए।'

'एक नेता की जेब से ये पैसे निकलवा रही है' (Raghav Chaddha)

कि तभी उनके जूतों के साथ 'सपना' की एंट्री शो में होती है और वो जूते देने के बदले पैसे मांगती है तो इस पर राघव हंसते हुए कहते हैं 'बताइए जरा एक नेता की जेब से ये पैसे निकलवा रही है।' जिस पर सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

परिणीति चोपड़ा शर्माते हुए कहती हैं- 'हाईट' (Raghav Chaddha)

इसके बाद राघव अपनी परिणीति चोपड़ा की पहली मुलाकात कहां हुई थी? इस बारे में बताते हैं, कहते हैं कि हम दोनों की पहली मुलाकात लंदन में हुई थी और जानते हैं कि इसने मिलने से पहले गूगल पर मेरे बारे में क्या खोजा था? जिस पर परिणीति चोपड़ा शर्माते हुए कहती हैं- 'हाईट।'

'चुनाव जीतना मुश्किल है या फिर बीवी का दिल?'

इसके बाद कपिल राघव से सवाल करते हैं कि 'ये बताइए कि चुनाव जीतना मुश्किल है या फिर बीवी का दिल?' तो इस पर राघव पहले मुस्कुराते हैं और फिर कहते हैं कि 'देखिए चुनाव तो हर पांच साल बाद होता है लेकिन बीवी का दिल जीतने की कोशिश हर रोज हर पल करनी होती है।' जिस पर सभी ठहाके लगाने लगते हैं।

'Raghav Chaddha कभी पीएम नहीं बन सकता'

इसके बाद राघव चड्डा जो कहते हैं, वो काफी हैरतअंगेज बात है। वो कहते हैं कि 'मैं आजकल रोज इससे कहता हूं कि सुबह होकर बोला कर कि 'राघव कभी पीएम नहीं बन सकता', जानते हैं क्यों? तो इसके पीछे खास वजह है, दरअसल ये जो कहती है ना, होता उसका उल्टा है। ये कहा करती थी कि 'ये जिंदगी में कभी भी किसी नेता से शादी नहीं करेगी लेकिन देखिए शादी नेता से ही हो गई इसलिए मैं इससे कहलवाता हूं कि 'राघव कभी पीएम नहीं बन सकता' ।' जिसे सुनने के बाद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

'हर कोई देश की पीएम बनना चाहता है' (Raghav Chaddha)

आपको बता दें कि इस प्रोमो ने सोशल मीडिया पर भी बवाल काट दिया है। लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने शो की तारीफ की है तो कुछ लोग राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की कमेस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं , जो राघव चड्डा की खिंचाई कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि 'हर कोई देश की पीएम बनना चाहता है' तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'आप के सभी नेता पीएम बनना चाहते हैं।' फिलहाल इस वक्त राघव और परिणीति पर कमेंट्स की बाढ़ आई हुई है।

Raghav Chaddha

एक नजर Raghav Chaddha के अब तक के सफर पर

  • राघव चड्ढा का जन्म 11 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था।
  • उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल बाराखंभा रोड से पूरी की।
  • इसके बाद उन्होंने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC), दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया।
  • फिर ICAI से चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई पूरी की।
  • राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से भी पब्लिक पॉलिसी में कोर्स भी किया है।
  • राघव 2022 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे।
  • दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष और 2020 से 2022 तक राजेंद्र नगर निर्वाचन क्षेत्र से दिल्ली विधानसभा के सदस्य के रूप में कार्य किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+