अपनी शादी के दिन नशे में डूबी हुई थीं राधिका आप्टे, वेडिंग की एक भी फोटो न होने का खोला राज
राधिका आप्टे ने बताया कि सोशल मीडिया पर उनकी शादी की एक भी तस्वीर मौजूद नहीं है। उन्होंने बताया कि वो और उनके दोस्त नेश में डूबे हुए थे।
मुंबई, 11 जुलाईः बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे हाल ही में फिल्म 'फॉरेंसिक' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ विक्रांत मेसी दिखाई दिए थे। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया गया था। फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग के चलते राधिका आप्टे सुर्खियों में छाई हुई हैं। राधिका ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताते हुए कहा कि वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहतीं और यही कारण है कि उनकी फैन फॉलोइंग थोड़ी कम है। राधिका आप्टे ने बताया कि सोशल मीडिया पर उनकी शादी की एक भी तस्वीर मौजूद नहीं है। राधिका ने इसके पीछे का राज भी खोला।

शादी की फोटो खींचना भूल गए
इंडिया टूडे से बात करते हुए राधिका आप्टे ने कहा- जब 10 साल पहले मेरी बेनेडिक्ट से शादी हुई, तब हम फोटोज क्लिक करना भूल गए थे। हमने डीआईवाय शादी की थी। हमने इंग्लैंड में शादी की थी, वहां हमने अपने दोस्तों को बुलाया, खुद खाना बनाया और जमकर पार्टी भी की थी। लेकिन हमारे पास शादी की कोई फोटो नहीं है।

पार्टी में बिजी थे सारे दोस्त
राधिका ने कहा- शादी की पार्टी में मौजूद हमारे आधे दोस्त फोटोग्राफर थे, लेकिन उनमें से किसी ने भी कोई फोटो नहीं खींची। जब पार्टी करने में इतने बिजी हो गए थे कि किसी को तस्वीर लेना याद ही नहीं रहा। सब जमकर पार्टी का मजा उठा रहे थे। शादी की फोटो लेना किसी को जरूर लगा ही नहीं। सब इन्जॉय करने में ही बिजी थे।

सब बहुत नशे में थे
राधिका आप्टे ने आगे कहा- हम सब बहुत नशे में थे। इसलिए मेरे पास अपनी शादी की कोई फोटो ही नहीं है। जो एक तरीके से अच्छा भी है। मेरे पति को फोटोज क्लिक करवाना बिल्कुल पसंद नहीं है। लेकिन, अब जब हम छुट्टियों पर जाते हैं तब कम से कम कुछ फोटोज क्लिक करने की कोशिश करते हैं।

पति को फोटो खिंचवाना पसंद नहीं
राधिका ने बताया कि शादी की एक भी तस्वीर न होने का उन्हें दुख नहीं है बल्कि वह दोनों खुश हैं। राधिका ने आगे कहा कि वह दोनों बहुत ही खुश हैं और काम के बीच बीच में ब्रेक लेकर अपनी जिंदगी को इन्जॉय करते रहते हैं। दोनों कई बार क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए वेकेशन पर निकल जाते हैं।

2012 में हुई थी राधिका की शादी
आपको बता दें कि राधिका आप्टे ने साल 2012 में ब्रिटिश वायलिन प्लेयर और सिंगर बेनेडिक्ट टेलर से शादी की थी। दोनों की मुलाकात साल 2011 में हुई थी। करीब एक साल तक लिविंग रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली थी। जानकारी के अनुसार राधिका आप्टे फिल्म 'शोर इन द सिटी', 'वेट्री सेलवन', 'बदलापुर', 'मांझी द माउंटेन मैन', 'फोबिया', 'पैड मैन' और 'अंधाधुन' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications