जानिये कौन हैं डॉली जैन? अंबानी खानदान की मालकिन को साड़ी पहनाने के लेती हैं लाखों रुपये...

Who is Dolly Jain: भारत के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे की शादी इस वक्त चर्चा में बनी हुई है। अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत की प्री वेडिंग गुजरात के जामनगर में चल रहा है।

नीता अंबानी, ईशा, श्लोका और राधिका मर्चेंट ने कॉकटेल पार्टी में इंडियन लुक को कैरी किया हुआ था। सेलिब्रिटी इंडियन लुक के लिए हर किसी की पहली पसंद डॉली जैन होती हैं। ऐसे में अब सबके मन में ये सवाल खड़े हो रहे हैं कि डॉली जैन कौन हैं...

Radhika Anant

डॉली जैन सेलेब्स की पहली पसंद यूं ही नहीं हैं। वे एक ड्रेप आर्टिस्ट हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक साड़ी या फिर दुपट्टे को वे कम से कम 325 अलग-अलग तरीके से ड्रेप कर सकती हैं। उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है।

डॉली अपने एक सेशन के लिए 35 हजार से लेकर 2 लाख रुपये तक की फीस चार्ज करती हैं। नीता और मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर के लॉन्च के मौके पर भी नीता अंबानी की डॉली ने ही साड़ी ड्रेपिंग की थी। वे राधिका मर्चेंट के लिए भी ड्रेपिंग कर चुकी हैं।

अनंत राधिका की सगाई पर राधिका के लहंगे की स्टाइलिंग भी डॉली ने ही की थी। इसके अलावा डॉली जैन बी टाउन की कई मशहूर अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और नयनतारा की शादी की साड़ी और लहंगे की ड्रेपिंग कर चुकी हैं।

बताते चलें कि इन दिनों हर तरफ अंबानी खानदान में चल रहे फंक्शन्स की ही जोरों शोरों से चर्चा हो रही है। हाल ही में बॉलीवुड के तीन खान ने इस फंक्शन में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। इस परफॉर्मेंस की चर्चा फिल्मी गलियारों से लेकर फैंस के बीच भी खूब रही। वहीं सिनेमा के स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने भी शानदार डांस किया, जिसकी फैंस ने जमकर तारीफ की।

राधिका और अनंत की स्पीच ने तो लोगों का दिल ही जीत लिया। राधिका मर्चेंट इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं और अनंत ने भी अपनी होने वाली दुल्हनिया के साथ खड़े होकर सबको धन्यवाद दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+