Radhe Maa's Son Harjinder Singh: राधे मां का बेटा बना HERO, कहा-'मैंने कभी भी मां के हाथ की...'
Radhe Maa: राधे मां की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें वो लाल मिनीस्कर्ट पहने दिखाई दे रही थीं और उनके आव-भाव काफी अश्लील थे।

Radhe Maa's Son Harjinder Singh: धर्मगुरु राधे मां एक बार फिर से सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वजह कोई विवाद नहीं बल्कि उनका बेटा हरजिंदर सिंह है, जो 'इंस्पेक्टर अविनाश' के साथ ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। इस वेबसीरीज में वो सुपरस्टार रणदीप हुड्डा के साथ नजर आएंगे। ये सीरीज यूपी में बढ़ते अपराध पर केंद्रित है, जिसमें वो एसटीएफ अधिकारी के रोल में हैं। अपनी इस सीरीज के बारे में बात करते हुए हरजिंदर सिंह ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में कहा है कि 'वो इस सीरीज को लेकर सुपर क्रेजी हैं और उन्हें लगता है कि ये सीरीज लोगों को काफी पसंद आएगी। '
'रणदीप हु़ड्डा शानदार अभिनेता हैं'
रणदीप हु़ड्डा की बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। मुझे खुशी है कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला, मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। केवल वो ही नहीं सीरीज में जितने कलाकारों ने काम किया है, सभी एक से बढ़कर एक हैं, सभी ने काफी मेहनत की है और मैंने हर किसी से कुछ ना कुछ सीखा है।
'मैं जीवन का हर फैसला उनसे पूछ कर ही लेता हूं'
अपनी मां के बारे में बात करते हुए हरजिंद सिंह ने कहा कि 'उनकी मां भले ही उनके साथ नहीं रहती हैं लेकिन उनके जीवन पर उनका बहुत प्रभाव है। मैं जीवन का हर फैसला उनसे पूछ कर ही लेता हूं।'
मुझे याद नहीं कि मैंने मां के हाथ की रोटी कब खाई?
'मुझे याद नहीं कि मैंने अपने मां के हाथ बनी रोटी कब खाई थी क्योंकि मैं और मेरे भाई तब काफी छोटे थे, जब वो घर छोड़कर आश्रम चली गई थीं। मेरे और मेरे भाई का पालन पोषण मेरी दादी ने किया है। हरजिंदर सिंह ने कहा कि 'मां ने आश्रम जरूर अपनाया लेकिन अपना आशीष जरूर हम पर बनाए रखा।'
'फैमिली बिजनेस ज्वाइन कर लूंगा'
आपको बता दें कि 'हरजिंदर सिंह इससे पहले ड्रीम गर्ल जैसी फिल्म में काम कर चुके हैं लेकिन उनके काम को नोटिस नहीं किया गया। इस पर वो कहते हैं कि 'मैं मेहनत करता रहूंगा बाकी ऊपरवाले के हाथ में है। उन्होंने कहा कि अगर मुझे एक्टिंग की दुनिया में सफलता नहीं मिली तो मैं फिर अपना फैमिली बिजनेस ज्वाइन कर लूंगा।'
राधे मां का असली नाम सुखविंदर कौर
मालूम हो कि स्वयं को दुर्गा मां का अवतार कहने वाली राधे मां का असली नाम सुखविंदर कौर है, जिनका जन्म गुरदासपुर जिले के दोरंगला गांव में हुआ था, वो कक्षा चार तक ही पढ़ी हैं और 17 साल की उम्र में उनकी शादी मोहन सिंह से हुई, जिससे उनके दो बेटे हैं लेकिन बच्चे जब छोटे थे जब मोहन सिंह घर छोड़कर विदेश पैसे कमाने चला गए और तब सुखविंदर दर्जी का काम करने लगीं। लेकिन 23 साल की उम्र में वो होशियारपुर जिले में डेरा मुकेरियां के महंत रामदीन दास की शिष्या बनीं। दास ने ही उन्हें राधे मां की उपाधि दी और तब से वो खुद को मां दुर्गा का अवतार कहने लग गईं।
यौन शोषण का आपराधिक मामला दर्ज
वो एक त्रिशूल लेकर चलती हैं और लाल रंग का वस्त्र धारण करती हैं। उनके करोड़ों की संख्या में भक्त हैं और इस वक्त उनका भव्य आश्रम मुंबई के बोरीवली में है। राधे मां तब विवादों में आई जब साल 2015 में उनकी एक भक्त ने उन पर उसके ससुराल वालों के साथ मिले होने का और उन्हें दहेज के लिए उकसाने का आरोप लगाया और इसके बाद टीवी एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा ने उनके खिलाफ यौन शोषण का आपराधिक मामला दर्ज कराया था।












Click it and Unblock the Notifications