'मुझे लगा किसी का खून कर दिया है': जातिगत टिप्पणी पर एक्ट्रेस युविका चौधरी बोलीं- 'कुछ गलत नहीं किया'
मुंबई, 23 नवंबर। एक्टर प्रिंस नरूला की पत्नी और एक्ट्रेस युविका चौधरी ने अपने एक वीडियो में जातिगत टिप्पणी को लेकर काफी सुर्खियों में थीं। इस विवाद को लेकर हरियाणा में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्द की गई और मामला अभी कोर्ट में है। जमानत पर रिहा एक्ट्रेस युविका चौधरी ने अब इस मामले पर खुलकर बात की है। अपने जाता इंटरव्यू में युविका ने कहा कि उन्होंने 'कुछ भी गलत नहीं किया'। युविका ने यह भी खुलासा किया कि इन सब ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया।

हरियाणा में एफआईआर दर्ज
बता दें कि पिछले महीने युविका चौधरी पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था और बाद में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी थी। एक ब्लॉग में युविका चौधरी द्वारा जातिगत भाषा का इस्तेमाल करने के बाद उनके खिलाफ रजत कलसन ने हरियाणा के हांसी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।

मेंटली डिस्टर्ब हुईं युविका
इस मामले पर अब युविका चौधरी ने खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में एफआईआर ने उन्हें मानसिक रूप से प्रभावित किया। युविका ने कहा, 'आपके साथ जो कुछ भी पहली बार होता है, आप उससे प्रभावित होते हैं। मुझे खुशी है कि मेरे पति और परिवार मेरा एक बड़ा सहारा रहे हैं। मुझे सामान्य होने में समय लगा, मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है।'

मैंने किसी का खून कर दिया!
युविका चौधरी ने आगे कहा, 'मुझे ऐसा लग रहा था कि मैंने किसी का खून कर दिया है। आर्टिस्ट होने के नाते, हम किसी को चोट नहीं पहुंचाना चाहते। मुझे से लगता है कि सोशल मीडिया पोस्ट में अतार्किक या अपमानजनक टिप्पणी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए'। पुलिस थाने में बुलाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, यह ऐसा था जैसे मैंने एक एक सेलिब्रिटी होने की कीमत चुकाई है।

सोशल मीडिया पर गाली देने वालों को...
युविका कहती हैं, 'सोशल मीडिया पर मशहूर हस्तियों को गाली देने वाले लोग हैं लेकिन हम सभी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर सकते। मेरे लिए इंसानियत पहले आती है। इसलिए बार-बार सॉरी बोलने में कोई बुराई नहीं है। मैं जाति में विश्वास नहीं करती, मैं केवल मानवता में विश्वास करता हूं।' बता दें कि युविका का एक वीडियो सामने आया था उनके पति प्रिंस नरूला हेयरकट करवाते दिख रहे हैं। तभी वो अपना फोन लेकर वहां जाती है और वीडियो बनाते वक्त जाति विशेष के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करती हुई सुनाई देती है।

माफी में युविका ने क्या कहा?
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा मचा जिसके बाद युविका ने एक पोस्ट में माफी भी मांगी। उन्होंने लिखा, 'दोस्तों मैं उस शब्द का अर्थ नहीं जानती थी जिसका मैंने अपने पिछले ब्लॉग में इस्तेमाल किया था, मेरी नीयत किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी और मैं कभी भी किसी को ठेस पहुंचाने के लिए ऐसा नहीं कर सकती, मैं सभी से माफी मांगती हूं, मुझे आशा है कि आप समझेंगे की मुझे आप सभी से प्यार है।'
यह भी पढ़ें: वायरल VIDEO ने बढ़ाई युविका चौधरी मुश्किलें, हरियाणा पुलिस ने दर्ज की FIR












Click it and Unblock the Notifications