R Madhavan के बेटे ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड, गर्व से चौड़ा हुआ एक्टर का सीना

बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन के बेटे वेदांत ने तैराकी में जूनियर नेशनल रेकॉर्ड तोड़ दिया है। जिसके बाद से एक्टर की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

मुंबई, 18 जुलाई: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार आर माधवन इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। अब फिल्म की सफलता के बीच एक्टर को एक और खुशी का मौका मिला। जी हां, आर माधवन के बेटे वेदांत ने 48वें जूनियर नैशनल एक्वॉटिक चैंपियनशिप में 1500 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी के कॉम्पिटिशन में गोल्ड मेडल जीता है। जिसके बाद एक्टर की खुशी अब दोगुनी हो गई है।

r madhavan

आर माधवन ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, आर माधवन ने ये खुशी अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्टर ने अपने बेटे की इस जीत का एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो को शेयर करते हुए माधवन ने लिखा, 'कभी न नहीं कहो।1500 मीटर फ्रीस्टाइल का नेशनल जूनियर का रेकॉर्ड टूट चुका है'। वीडियो में वैदांत स्वीमिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान कमेंटेटर ने कहा कि, लगभग 16 मिनट, इन्होंने अद्वैत पेज का रेकॉर्ड 780 मीटर मार्क पर तोड़ दिया है। मुझे इनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी लेकिन इन्होंने तेजी से रफ्तार पकड़ी है।'

खुशी से झूम उठे आर माधवन
बेटे की इस जीत के बाद से आर माधवन की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। जाहिर है कि, जब बेटा मेडल जीते तो इससे बड़ी गौरव की बात एक पिता के लिए क्या ही हो सकती है। पोस्ट के जरिए ही ये अंदाजा लगाया जा सकता है। इस वीडियो के अलावा एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी बेटे की इस जीत की तस्वीर शेयर की है।

आर माधवन की फिल्म को पसंद कर रहे फैंस
वहीं आर माधवन की फिल्मों की बात करें तो, साउथ सिनेमा के साथ बॉलीवुड सिनेमा में एक्टर ने सुपरहिट फिल्में कर फैंस का दिल जीता है। एक्टर की फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' जो कि 1 जुलाई को रिलीज हुई है। इन दिनों दर्शकों का अच्छा मनोरंजन कर रही है। इस फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आइएमडीबी की तरफ से भी इस फिल्म को 9.2 रेटिंग मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+