'पुष्पा' फेम एक्टर अल्लू अर्जुन हुए बॉडी शेमिंग का शिकार, बढ़ा वजन देख यूजर्स ने किए शर्मनाक कमेंट्स

सोशल मीडिया यूजर्स ने अल्लू अर्जुन को उनके बढ़ते हुए वजन के कारण निशाने पर ले लिया है। सोशल मीडिया यूजर्स अल्लू अर्जुन के मोटापे को लेकर उनकी बॉडी शेमिंग करने में लगे हैं।

मुंबई, 27 जूनः साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन फिल्म 'पुष्पा: द राइज' में अभिनय कर लोगों के दिलों में बस गए हैं। इस फिल्म में काम करने के बाद से वह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इस फिल्म में पुष्पा के स्टाइल और बोलने के अंदाज ने हर किसी को उनका दीवाना बना दिया है। पुष्पा के किरदार में अल्लू अर्जुन का डांस स्टाइल तक लोगों में ट्रेंड कर रहा है। लेकिन हाल ही में अल्लू अर्जुन की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हं जो लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अल्लू अर्जुन को उनके बढ़ते हुए वजन के कारण निशाने पर ले लिया है। सोशल मीडिया यूजर्स अल्लू अर्जुन के मोटापे को लेकर उनकी बॉडी शेमिंग करने में लगे हैं।

काफी मोटे नजर आए अल्लू अर्जुन

हाल ही जब अल्लू अर्जुन को घर से बाहर स्पॉट किया गया तो वह पहले से काफी मोटे नजर आ रहे थे। उनका वजन पहले से काफी बढ़ा हुआ था। कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन इस समय फिल्म 'पुष्पा 2' की शूटिंग कर रहे हैं। ब्लू कलर की टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में अल्लू अर्जुन को देखकर जहां फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, वहीं कुछ यूजर्स उनके मोटापे के चलते उन्हें भला बुरा कहने लगे।

यूजर्स ने अल्लू अर्जुन को कहा 'वड़ा पाव'

यूजर्स ने अल्लू अर्जुन को कहा 'वड़ा पाव'

सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन की ये तस्वीर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग तो बॉडी शेमिंग करने पर भी तुले हुए हैं। कुछ लोगों ने अल्लू अर्जुन को 'बुड्ढा' कहा तो किसी ने 'वड़ा पाव' लिखकर कमेंट किया है। एक यूजर ने तो हद ही पार कर दी। उन्होंने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है- ये तो सड़कछाप चोर लग रहा है और साउथ के लोग इस भिखारी के लिए पागल हैं।

मोटा भाई कहने लगे हैं लोग

मोटा भाई कहने लगे हैं लोग

वहीं कई यूजर्स ने अल्लू अर्जुन को 'मोटा भाई' कहा है। अल्लू अर्जुन का इस तरह से वजन बढ़ने से हर कोई हैरान है। अब उन्होंने ये वजन 'पुष्पा 2: द रूल' की वजह से बढ़ाया है या फिर कोई और कारण है यह तो आने वाले दिनों में ही पता चल पाएगा।

'पुष्पा 2: द रूल' में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन

आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन पिछली बार 'पुष्पा: द राइज' में नजर आए थे। सुकुमार के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 17 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई थी। फिल्म में रश्मिका मंदाना और प्रकाश राज भी थे। इसे तेलुगू के अलावा मलायलम, हिंदी, तमिल और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया था। अब वह 'पुष्पा 2: द रूल' में नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+