Pushpa 2 Trailer Out: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का दमदार ट्रेलर रिलीज, अब पता चला कि 'पुष्पा कहां है'

Pushpa 2 Trailer Out: दर्शकों के बीच अल्लू अर्जुन की इस अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा-द रुल' को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है।

pushpa 2

Pushpa 2 Trailer Out: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अल्लू अर्जुन फिलहाल फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोग उनकी पहली फिल्म 'पुष्पा-द राइज' देखने के बाद से इसके दूसरे पार्ट का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच थोड़ी देर पहले ही फिल्म 'पुष्पा 2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2- द रुल' का दमदार ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर को देखने के बाद से एक्टर के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

फिल्म 'पुष्पा 2' का ट्रेलर रिलीज
आपको बता दें कि दर्शकों के बीच अल्लू अर्जुन की इस अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा-द रुल' को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है। दरअसल दो साल पहले अल्लू अर्जुन ने फिल्म 'पुष्पा' के जरिए फैंस के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली थी। इसके बाद से लोग इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कल यानी 8 अप्रैल 2023 को फिल्म 'पुष्पा' के लीड हीरो अल्लू अर्जन का जन्मदिन है। उनके बर्थडे से ठीक एक दिन पहले ही उनकी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। देखें ट्रेलर-

पुलिस ने पुष्पा को मारी थीं 8 गोलियां
3 मिनट 14 सेकंड के इस ट्रेलर में सभी लोग फिल्म के लीड किरदार पुष्पा को ढूंढते नजर आते हैं। पुष्पा के लिए पूरे शहर में दंगे लग जाते हैं लेकिन पुलिस पुष्पा को कहीं ढूंढ नहीं पाती है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि पुष्पा को पुलिस ने 8 गोलियां मारी थी लेकिन उसकी बॉडी किसी को नहीं मिली थी। ऐसे में लोगों ने सोच लिया था कि पुष्पा अब मर चुका है। इसी बीच अचानक ही एक टीवी चैनल पर सीसीटीवी फुटेज दिखाया जाता है। ये फुटेज जंगल का होता है जहां पर शेरों पर नजर रखने के लिए हाइडिंग कैमरे लगाए जाते हैं।

कैमरे पर दिखा पुष्पा
इसमें से एक कैमरे पर एक फुटेज कैप्चर होता है जिसमें देखा जाता है कि शेर किसी शख्स को देखकर पीछे हो जाता है। इसके बाद वीडियो में देखा जाता है कि वह शख्स और कोई नहीं खुद पुष्पा ही है। इस फुटेज को देखने के बाद पुष्पा के चाहने वाले खुशी से झूमने लगते हैं। इसके बाद अल्लू अर्जुन कहते हैं 'अब पुष्पा का रुल चलेगा'। ट्रेलर के अंत में अल्लू अर्जुन के लिए हैप्पी बर्थडे लिखा हुआ आता है। फिल्म का ट्रेलर हिंदी, तेलुगू, मलयालम और तमिल में रिलीज किया गया है। लोग अब इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+