Pushpa 2 Teaser: अल्लू अर्जुन ने बर्थडे पर फैंस को दिया सरप्राइज, 'पुष्पा 2' का धमाकेदार टीजर रिलीज

Pushpa 2 Teaser Out: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2-द रूल' के साथ लोगों को एंटरटेन करने के लिए जोर शोर से तैयारी कर रहे हैं। लोग भी इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं लोगों के उत्साह को बढ़ाते हुए फिल्म मेकर्स ने मूवी का टीजर रिलीज कर दिया है।

'पुष्पा 2' का धमाकेदार टीजर रिलीज
अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' का धांसू टीजर आज यानी 8 अप्रैल 2024 को रिलीज कर दिया गया है। टीजर में एक बार फिर से पुष्पा राज का वही जादू और श्रीवल्ली की वही अदा देखने को मिल रही है। लोगों को टीजर काफी पसंद आ रहा है।

Pushpa 2 The Rule

अल्लू अर्जुन का 42वां बर्थडे
अल्लू अर्जुन आज अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर ही फिल्म मेकर्स ने उनकी मूवी का टीजर रिलीज करने की प्लानिंग की थी और एक्टर के फैंस के लिए ये सरप्राइज सोचा था। वहीं अल्लू अर्जुन ने भी अपने जन्मदिन के खास मौके पर घर के बाहर आकर सभी फैंस से मुलाकात भी की।

पुष्पा राज और श्रीवल्ली की दमदार कहानी
आपको बता दें कि साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा-द राइज' में लाल चंदन की तस्करी के बीच पुष्पा राज और श्रीवल्ली की प्यार भरी कहानी भी दिखाई गई थी। फिल्म में फैमिली ड्रामा भी जमकर था। पहले पार्ट के आखिरी सीन में पुष्पा और श्रीवल्ली की शादी होती है। उससे पहले शेखावत (फहाद फाजिल) संग पुष्पा की जुबानी जंग भी देखने को मिलती है। अब इसके दूसर पार्ट में आगे की कहानी दिखाई जाएगी।

अल्लू अर्जुन ने मूवी से अपना नया पोस्टर शेयर किया
जानकारी के अनुसार फिल्म का टीजर आने से पहले इसके लीड हीरो अल्लू अर्जुन ने मूवी से अपना नया पोस्टर शेयर कर फैंस को तोहफा दिया था। उन्होंने कैप्शन में बताया कि फिल्म का टीजर 8 अप्रैल 2024 को रिलीज होगा। इस पोस्टर में अल्लू अर्जुन के हाथ में कुल्हाड़ी देखी जा सकती है और वह सिंहासन पर बैठे हुए हैं, जैसे की पूरी सत्ता पर कब्जा कर लिया हो।

15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'पुष्पा 2- द रूल' में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल के अलावा धनंजय, राव रमेश, सुनील और अनसूया भारद्वाज भी अहम रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ रुपये है। ये फिल्म आगामी 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+