Pushpa 2 Reloaded: अजय और कंगना की फिल्मों की नैया डुबाएंगे अल्लू अर्जुन, 'पुष्पा 2' का नया वर्जन होगा रिलीज
Pushpa 2 The Rule Reloaded: अल्लू अर्जुन और उनकी फिल्म पुष्पा 2 खबरों में बनी हुई है। फिल्म 5 दिसंबर को पिछले साल रिलीज हुई थी। बावजूद इसके बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की अभी भी धूम मची हुई है। भले ही फिल्म की रिलीज में एक महीने हुए हों, लेकिन दर्शको के बीच से पुष्पा का क्रेज अभी भी नहीं जा रहा है। सिनेमाघरों में फिल्म को जो वर्जन रिलीज हुई है। वो 3 घंटे 15 मिनट का है।
अब मेकर्स इसके रीलोडेड वर्जन को रिलीज करने की प्लानिंग में हैं। मेकर्स ने इसका प्रोमो भी शेयर किया है। मेकर्स ने ये ट्रेलर ट्वीटर पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा, पुष्पा 2 रीलोडेड थिएटर में 17 जनवरी को सुनामी लेकर आएगी। आपके एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए फिल्म के ग्लिम्प्स को देखिए। इस प्रोमो में अल्लू का पुष्पा वाला जबरदस्त अंदाज दिख रहा है।

इस प्रोमो का फ्रेम पुष्पा से खुलता है। जहां वो कहता है कि अगर मैं कहता हूं कि शर्ट का रंग पीला है तो भरोसा रखो। इसके बाद एक्शन और पुष्पा का गुस्साभरा लुक सामने आता है। प्रोमो देख ये समझ आता है कि इसमें पुष्पा 2 की शुरूआत में जो सीन नहीं दिखाए गए, वो दिखेंगे। जैसे पोर्ट में लड़ते हुए पुष्पा पानी में गिरता है। इसके बाद क्या होता है फिल्म में नहीं दिखाया गया। वहीं, इस रीलोडेड वर्जन में पुष्पा और एसपी की लड़ाई भी थोड़ी बड़े स्तर पर देखने को मिलेगी। मेकर्स ने भी बताया है कि ये वर्जन फिल्म का एक्सटेंडेट वर्जन होगा। जिसमें फिल्म से जो फुटेज हटाया गया है, वो दिखाया जाएगा।
अब देखना ये है कि दर्शक इस वर्जन को भी उतना ही प्यार देते हैं या नकार देते हैं। हालांकि मेकर्स का ये कदम ठीक है, क्योंकि फिल्म का बज अभी भी बना हुआ है। ऐसे में दर्शक देखना चाहेंगे कि आखिर कौन से सीन मेकर्स ने छुपा कर रखे हुए थे। इन सारे सवालों के जवाब 17 जनवरी को देखने को मिलेंगे। जब ये फिल्म रिलीज होगी, तभी अजय देवगन की आजाद और कंगना की इमरजेंसी भी रिलीज हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications