'पहले उसने मुझे जीवन दिया और अब', पुष्पा 2 के प्रीमियर में जान गंवाने वाली महिला के पति ने बयां किया दर्द
Pushpa 2: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। फिल्म के मॉर्निंग शोज की ऑक्यूपेंसी से ही पहले दिन की कमाई का अंदाजा लगाया जाने लगा है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर भी जबरदस्त कमाई की है। पुष्पा 2 को लेकर दर्शकों में काफी जोश है।
बता दें, 4 दिसंबर 2024 (गुरुवार) को हैदराबाद में फिल्म का प्रीमियर हुआ था जिसमें भगदड़ मच गई थी। हैदराबाद के संध्या थिएटर के बाहर भगदड़ मच गई थी जिसमें एक महिला की मौत हो गई है और दो लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में उस महिला की मौत भी हो गई। इसके बाद अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। अब इस मामले में महिला के पति का बयान सामने आया है।

लीवर किया था डोनेट
रिपोर्ट्स की माने तो हादसे में जान गंवाने वाली महिला का नाम रेवती बताया जा रहा है। उसके पति मोगादमपल्ली भास्कर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, उसने मुझे जिंदगी दी। अब वो चली गई। बता दें, रेवती ने अपने पति को साल 2023 में लीवर दान दिया किया था। भास्कर ने घटना याद करते हुए बताया कि मेरे बेटे और बेटी पुष्पा फिल्म के पड़े प्रशंसक रहे हैं। उन्होंने पुष्पा द राइज भी देखी थी। इसीलिए उन्होंने पुष्पा 2 देखने की जिद की, तभी रेवती उन्हें प्रीमियर में ले जाने का फैसला किया।
वायरल हुआ था वीडियो
थिएटर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस और आसपास के लोग पीड़ित महिला की मदद के लिए दौड़ रहे हैं। कहा जा रहा है कि थिएटर से अस्पताल ले जाने से पहले रेवती को सीपीआर देने की कोशिश भी की गई थी। वहीं उस महिला के छोटे बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है। आपको बता दें कि रेवती को भगदड़ में गंभीर चोट आई थी जिसके चलते थिएटर में ही उनकी मौत हो गई थी।
अल्लू अर्जुन को देख भीड़ हुई बेकाबू
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, जब अल्लू अर्जुन के उस थिएटर में आने की खबर फैली तो भीड़ बेकाबू हो गई थी। कई लोग एक्टर के करीब जाने के लिए आपस में ही हाथापाई करने लगे थे। इस तरह के हालात को देखकर एक्टर की सुरक्षा के लिए उन्हें पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने घेरा हुआ था।
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
वायरल हो रहे वीडियो में पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करते हुए भी देखा जा सकता है। अल्लू अर्जुन भी थिएटर के अंदर थे, ऐसे में पुलिस ने किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए अतिरिक्त बल तैनात करके एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी थी।अल्लू अर्जुन अपनी कार की सनरूफ से बाहर निकलते हैं और भीड़ की तरफ हाथ भी हिलाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications