Pushpa 2: भगदड़ मामले में घायल हुए 8 साल के बच्चे को आया होश, अल्लू अर्जुन ने सौंपे 2 करोड़ रुपए

Pushpa 2 Stampede Case: इन दिनों साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच खबर है कि भगदड़ में घायल हुए बच्चे को 20 दिन बाद होश आ गया है।

अल्लू अर्जुन के पिता ने कही ऐसी बात
वहीं 'पुष्पा 2' के प्रीमियर शो के दौरान संध्या थिएटर की घटना में घायल बच्चे से मिलने के बाद, फिल्म निर्माता और अभिनेता अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने कहा- डॉक्टरों से बात करने के बाद, हम ये जानकर बहुत खुश हैं कि लड़का अब धीरे धीरे ठीक हो रहा है। उसे और उसके परिवार का सपोर्ट करने के लिए, हमने 2 करोड़ रुपये की राशि देने का फैसला किया है।

pushpa

घायल बच्चे के पिता को सौंपे गए 2 करोड़ रुपए
अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने आगे कहा- एक करोड़ रुपये फिल्म के लीड हीरो अल्लू अर्जुन ने दिए हैं और 50 लाख रुपये फिल्म के प्रोड्यूसर और 50 लाख मूवी के डायरेक्टर सुकुमार ने दिए हैं। ये राशि तेलंगाना फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष दिल राजू को सौंपी जा रही है।

पिता भास्कर ने बताया बेटे का हाल
वहीं घायल बच्चे के पिता भास्कर ने मीडियो से बात करते हुए बताया- अभिनेता अल्लू अर्जुन और तेलंगाना सरकार हमारे बेटे को सहायता प्रदान कर रहे हैं। बेटे ने 20 दिनों के बाद जवाब दिया है। उसे होश आया है। वह अब रेस्पॉन्ड कर रहा है।

अल्लू अर्जुन से हैदराबाद पुलिस ने की पूछताछ
आपको बता दें कि इस भगदड़ की घटना में बच्चे की मां की मौत हो गई थी। वहीं 8 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। गत 24 दिसंबर 2024 को अल्लू अर्जुन से हैदराबाद पुलिस ने 4 घंटे तक पूछताछ की थी। एक्टर से उनकी फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हुई दुखद घटना के संबंध में कई सवाल पूछे गए थे।

पुलिस कर रही है मामले की जांच
आपको बता दें कि हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन और कार्यक्रम से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ जारी रखी है। पुलिस इस बात की जांच कर रहे हैं कि अल्लू अर्जुन को थिएटर में आने और इस इवेंट के बाहर फैंस से बातचीत करने की अनुमति मिली थी या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+