Pushpa 2 BO Day 6: हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रही पुष्पा 2, छठे दिन किया 1000 करोड़ का आंकड़ा पार
Pushpa 2 Box Office Collection Day 6: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने फैंस का दिल जीत लिया। फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें थी और अल्लू अर्जुन की दमदार परफॉर्मेंस ने धुआंधार कमाई की। पुष्पा 2 ने इन 6 दिनों में इतने नोट छाप दिए हैं कि बॉलीवुड की तमाम हिट फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया।
5 दिसंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई फिल्म पुष्पा 2 को वीकेंड पर ही नहीं बल्कि वीकडेज पर भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कमाई में गिरावट भी आई लेकिन इसके बावजूद हर दिन करोड़ों में कमाई कर रही है। ऐसे में जानते हैं कि फिल्म ने छठे दिन कितनी कमाई की।

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म पुष्पा 2 ने पहले दिन फिल्म ने 164.25 करोड़, दूसरे दिन 93.8 करोड़, तीसरे दिन 1191.25 करोड़, चौथे दिन 141.05 करोड़ और पांचवें दिन 64.45 करोड़ की कमाई की। वहीं छठे दिन फिल्म ने 52.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। इसके अलावा पेड प्रीव्यू में 10.65 करोड़ पहले ही फिल्म कमा चुकी थी।
अगर कुल कलेक्शन की बात करें तो महज छह दिनों में ही पुष्पा 2 ने 645.95 करोड़ की कमाई कर नया रिकॉर्ड तोड़ा है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। ऐसे में पुष्पा 2 सबसे ज्यादा तेजी से कमाने वाली फिल्म बन गई। इसी के साथ फिल्म ने शाहरुख खान की जवान, पठान, रणबीर कपूर की एनिमल, सनी देओल की गदर 2 को भी पीछे छोड़ दिया है।
बता दें कि, फिल्म पुष्पा 2 का पहला पार्ट साल 2021 में रिलीज हुआ था। जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। पिछले तीन सालों से फिल्म के दूसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल अहम भूमिका में नजर आए। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा।
ये भी पढ़ें: मंडे टेस्ट में अव्वल नंबरों से पास हुई 'पुष्पा 2', अल्लू अर्जुन की फिल्म ने गिरावट के बावजूद की कर्री कमाई












Click it and Unblock the Notifications