Pushpa 2 BO Collection: 'पुष्पा 2' ने दूसरे दिन की धमाकेदार कमाई, अल्लू अर्जुन की एक्टिंग ने काटा बवाल

Pushpa 2 Box Office Collection Day 2: साउथ के फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा 2' इस समय बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

फिल्म ने रिलीज होते ही मचाया बवाल
ये फिल्म गत 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने रिलीज होते ही बवाल मचा दिया है। फिल्म ने पहले ही दिन एक के बाद एक देश के सबसे बड़े स्टार्स की फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Pushpa 2 Box Office Collection Day 2

ओपनिंग डे पर 178.4 करोड़ रुपए का हुआ बिजनेस
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'पुष्पा 2' ने पहले दिन हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में मिलाकर 168.3 करोड़ की कमाई की है। पेड प्रीव्यू की 10.1 करोड़ की कमाई जोड़ दें तो फिल्म का कलेक्शन ओपनिंग डे पर 178.4 करोड़ रुपए का हुआ है।

'पुष्पा 2' के दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'पुष्पा 2' ने रिलीज के दूसरे दिन यानी 6 दिसंबर 2024 (शुक्रवार) को करीब 51 करोड़ रुपए की कमाई की है। ऐसे में फिल्म के 2 दिनों में कुल 225 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

500 करोड़ के बजट में बनी 'पुष्पा 2'
आपको बता दें कि लोग फिल्म 'पुष्पा 2' के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसकी धमाकेदार ओपनिंग ने ये साबित भी कर दिया है। करीब 500 करोड़ के बजट में बनी 'पुष्पा 2' को चार दिनों का एक्सटेंडेड वीकेंड मिला है।

फिल्म में अल्लू अर्जुन की एक्टिंग की हो रही तारीफ
फिल्म में अल्लू अर्जुन ने अपनी दमदार एक्टिंग से ये साबित कर दिया कि वे सच में नेशनल अवॉर्ड के ही हकदार हैं। फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार की भी जमकर तारीफ हो रही है। उत्तर भारतीय दर्शक भी इस फिल्म को और अल्लू अर्जुन को अपना ही मान रहे हैं। लोगों को लंबे समय से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+