Pushpa 2: मूवी को लेकर लोगों का कुछ ऐसा रहा रिएक्शन, पेश है सीएम सिटी गोरखपुर से खास रिपोर्ट
Pushpa 2 Movie Latest News In Hindi Gorakhpur Uttar Pradesh: Allu Arjun की Pushpa 2 ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। सिनेमाघरों में दर्शकों की खूब भीड़ हो रही है। हाउस फूल शो चल रहे हैं। इसी क्रम में वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने सीएम योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर स्थित सिटी मॉल में पुष्पा 2 मूवी देखकर बाहर निकल रहे लोगों का रिएक्शन जाना।
Recommended Video
पारिवारिक है मूवी
संदीप सिंह ने कहा कि पूरी फिल्म शानदार है। मनोरंजन करने वाली यह फिल्म पारिवारिक है। जितनी सराहना की जाए कम है।

बेजोड़ एक्शन फिल्म
नागेंद्र त्रिपाठी कहते हैं कि मूवी के सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है। सबसे अच्छा परिवार को जोड़ने के लिए जो एफर्ट इस मूवी में किया गया है वह है।
अल्लू अर्जुन और रश्मिका का शानदार अभिनय
रवि प्रताप कहते हैं कि इस मूवी के प्रमुख कलाकार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने शानदार अभिनय किया है।यह फैमिली पिक्चर है। सभी देख सकते हैं।
विलेन का किरदार भी दमदार
रितिका कहती हैं कि मूवी बहुत बहुत अच्छी है। इसमें विलेन का किरदार भी बहुत अच्छा है।
4 दिसंबर को ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से Pushpa 2 एक्टर अल्लू अर्जुन हुए अरेस्ट, क्या है उस रात की कहानी?
साफ सुथरी है फिल्म
पंकज राय ने कहा कि फिल्म अच्छी है। साफ सुथरी है।
अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस ने फिल्म के प्रीमियर पर मची भगदड़ और एक महिला की मौत के मामले में गिरफ्तार किया था। एक दिन उन्हें जेल ने रखा गया था। तेलंगाना हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई थी। 'पुष्पा 2: द रूल' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म की रफ्तार 11 दिनों बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही है।












Click it and Unblock the Notifications