पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की मौत के बाद उनका नया गाना हुआ रिलीज, बना ऐसा रिकॉर्ड
Sidhu Moose Wala New Song Video: सिंगर सिद्धू मूसे वाला का लेटेस्ट ट्रैक 'मेरा ना' आज रिलीज कर दिया गया है।

Sidhu Moose Wala New Song Video: दिवंगत फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की मौत के बाद अब उनका नया गाना रिलीज हो गया है। सिंगर सिद्धू मूसे वाला का लेटेस्ट ट्रैक 'मेरा ना' आज रिलीज कर दिया गया है। इस म्यूजिकल ट्रैक ने रिलीज होते ही नया रिकॉर्ड बना दिया है। खबर है कि इस गाने ने सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही एक घंटे के अंदर ही 10 लाख व्यूज हासिल कर लिए थे। 'मेरा ना' गाने का ऑडियो और वीडियो सॉन्ग आज रिलीज कर दिया गया है और इस वीडियो को देखने के बाद से सिद्धू मूसे वाला के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
सिद्धू मूसे वाला का नया गाना
इस गाने में बर्न बॉय के रैप के साथ सिद्धू मूसे वाला की आवाज और स्टील बैंगलेज का म्यूजिक है। नवकरण बराड़ द्वारा निर्देशित, इस म्यूजिक वीडियो में बेहतरीन तरीके से वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है जो सिद्धू मूसे वाला की विभिन्न तस्वीरों को दर्शा रहा था। गाने के अंत में, "लीजेंड्स नेवर डाई" सुना जा सकता है और सिद्धू मूसे वाला को स्वर्ग से नीचे देखते हुए 'जस्टिस फॉर सिद्धू मूसे वाला' संदेश के साथ देखा जा सकता है। देखें वीडियो-
29 मई 2022 को सिद्धू मूसे वाला की हुई थी मौत
फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की गत 29 मई 2022 को मौत हो गई थी। उनके निधन ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया था। इस दुखद घटना के बाद उनके लाखों फैंस मायूस हो गए थे। निधन के बाद कई सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।
साल 2015 से शुरू किया था करियर
अंतर्राष्ट्रीय कलाकार बर्न बॉय और स्टील बैंगलेज के चलते इस गाने को रिलीज कने में बहुत समय लग गया। आपको बता दें कि दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसे वाला के माता-पिता पिछले साल नवंबर में अपनी यूके यात्रा के दौरान नाइजीरियाई गायक बर्न बॉय से मिले थे। जानकारी के अनुसार सिद्धू मूसे वाला को उनके देशभक्ति गीतों और बोलियों के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में गीत G Wagon से की थी और तब से उन्होंने कई धमाकेदार गाने गाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications