पंजाबी सिंगर रणजीत सिद्धू ने रिश्तेदारों के चलते किया सुसाइड, रेलवे ट्रैक के पास मिली लाश, जानें क्या था मामला

Punjabi Singer Ranjit Sidhu Death: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाबी लोक गायक रणजीत सिद्धू ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस से मिली खबर के अनुसार गत 30 जून 2023 (शुक्रवार) की रात रेलवे ट्रेक के पास से उनका शव बरामद किया गया है। पंजाबी सिंगर रणजीत सिद्धू सुनाम में रहा करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर रणजीत सिद्धू ने रिश्तेदारों से तंग आकर सुसाइड कर लिया है।

रणजीत सिद्धू की मौत की खबर के बाद से पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सच कहूं की रिपोर्ट के अनुसार जीआरपी जगविंदर सिंह और एसआई नरदेव सिंह ने बताया है कि पुलिस को गत 30 जून की रात रेलवे ट्रैक के पास एक लाश मिली थी। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि ये शव नछत्तर सिंह के बेटे पंजाबी सिंगर रणजीत सिंह उर्फ रणजीत सिद्धू का है।

ranjit sidhu

दिवंगत सिंगर की पत्नी ने किया बड़ा खुलासा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रणजीत सिद्धू की मौत की खबर के बाद उनकी पत्नी का बयान सामने आया है। दिवंगत सिंगर की पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके पति का झगड़ा रिश्तेदारों के साथ काफी समय से चल रहा था। रिश्तेदार लगातार उनके पति को परेशान कर रेह थे। वह उन्हें प्रताड़ित भी कर रहे थे। पत्नी का कहना है कि रणजीत ने रिश्तेदारों से तंग आकर ही सुसाइड किया है।

बेटी की शादी के बाद रिश्तेदारों से शुरू हुआ था झगड़ा
रणजीत सिद्धू की पत्नी ने पति के सुसाइड मामले में पुलिस को बताया है कि कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी बेटी की शादी की थी। तब से ही रिश्तेदारों के साथ उन लोगों का झगड़ा चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने पत्नी के बयान के अनुसार रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिंगर का पोस्टमार्टम हो चुका है और शव परिवार को सौंप दिया गया है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+