Ap Dhillon Injured: पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के साथ हुआ बड़ा हादसा, अस्पताल में हुए भर्ती
पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों को कई गंभीर चोटें आई हैं और इस समय वह अस्पताल में भर्ती हैं।
AP Dhillon Injury: मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर एपी ढिल्लों की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके गाने जैसे ही रिलीज होते हैं उसे तुऱंत लाखों व्यूज मिल जाते हैं। उनके गानों को देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी पसंद किया जाता है। लेकिन इस बीच उनके फैंस के लिए एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। जिसे जानने के बाद फैंस को बड़ा झटका भी लग सकता है।

एपी ढिल्लों को आई गहरी चोटें
दरअसल, एपी ढिल्लों को कई गहरी चोटें आई हैं और वह इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है। हालांकि उनका ये एक्सीडेंट कैसे हुआ इसको लेकर कोई भी जानकारी उन्होंने अपने पोस्ट में नहीं दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में सिर्फ इतनी जानकारी दी है कि उन्हें इंटरनेशनल टूर के दौरान इंजरी आई है।
पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
बता दें कि, सिंगर एपी ढिल्लों ने अपने पोस्ट में लिखा, 'कैलिफोर्निया में मेरे सभी फैंस को ये बताने में दिल टूट रहा है कि SF और LA में मेरे शोज पोस्टपोन किए जा रहे हैं, क्योंकि टूर के दौरान मैं अचानक घायल हो गया हूं। मैं ठीक हूं। मैं जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाऊंगा। लेकिन मैं इस वक्त परफॉर्म नहीं कर पाऊंगा। मैं आप सभी से जल्द मिलने के लिए बेकरार हूं'।
एपी ढिल्लों की तगड़ी फैन फॉलोइंग
एपी ढिल्लन के इस पोस्ट ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। वह लगातार सिंगर के ठीक होने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि सिंगर दुनियाभर में कई लाइव कॉन्सर्ट करते हैं और उनके कॉन्सर्ट को फैंस से लेकर बॉलीवुड जगत तक सभी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर भी सिंगर की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उम्मीद करते हैं कि सिंगर जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।












Click it and Unblock the Notifications