Punjab Polls 2022: गरीबों के 'मसीहा' बने सोनू सूद ने बहन मालविका के लिए मांगे पंजाबी में वोट, देखें Video

अमृतसर, 20 फरवरी। आज पंजाब की 117 सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग सुबह से लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर कोरोना काल में गरीबों के मसीाहा बने सोनू सूद ने रविवार सुबह फेसबुक लाइव के जरिए सभी लोगों से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने मोगावासियों से ज्यादा से ज्यादा मतों से मालविका सूद को विजयी बनाने की प्रार्थना की है।

पंजाबी और हिंदी भाषा में लोगों से अपील

पंजाबी और हिंदी भाषा में लोगों से अपील

अपने वीडियो में सोनू पंजाबी और हिंदी भाषा में लोगों से अपील करते दिखाई पड़ रहे हैं और कह रहे हैं कि 'मोगावासियों अगर सही में आप मोगा का विकास चाहते हैं तो उचित उम्मीदवार को विजयी बनाएं। सभी लोग वोट जरूर करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़चढ़कर हिस्सा लें।' आपको बता दें कि पंजाब के मोगा से कांग्रेस प्रत्याशी मालविका सूद अभिनेता सोनू सूद की बहन हैं।

'मैंने और सोनू सूद ने लोगों के लिए बहुत काम किया है'

'मैंने और सोनू सूद ने लोगों के लिए बहुत काम किया है'

इससे पहले पंजाब के मोगा से कांग्रेस प्रत्याशी मालविका सूद ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि 'मैंने और सोनू सूद ने लोगों के लिए बहुत काम किया है। हमारे माता-पिता और दादा जी ने भी काफी लंबे समय से लोगों के लिए काम किया है और मुझे नहीं लगता है कि किसी और नेता ने इतना काम किया है, जनता को मालूम है कि उनके साथ कौन खड़ा हो सकता है। मुझे और मेरे भाई को देश की जनता बहुत प्यार करती है। मुझे पूरा भरोसा है कि जनता का प्यार और आशीष मुझे जरूर मिलेगा।'

'मालविका सूद का मुकाबला मालविका सूद से ही है'

'मालविका सूद का मुकाबला मालविका सूद से ही है'

उन्होंने कहा कि 'मोगा में मालविका सूद का मुकाबला मालविका सूद से ही है और भगवान से यही मांगती हूं कि जैसे भगवान ने अभी तक आशीर्वाद दिया है आज भी दें जिससे मोगा शहर का विकास कर सकें। अभी समय आ गया है कि नागरिक जागरूक हों और अपने मत का इस्तेमाल ठीक तरह से करें। आज सभी लोग वोट देने जरूर जाएं। आपको बता दें कि मालविका सूद के लिए कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और मशहूर क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी वीडियो जारी करके लोगों से वोट करने की अपील की है।'

पंजाब की हॉट सीट बनी मोगा

पंजाब की हॉट सीट बनी मोगा

मालूम हो कि कांग्रेस ने सिटिंग एमएलए हरजोत कमल को हटाकर मालविका सूद को मोगा से टिकट दिया था, जिसके बाद डॉ. हरजोत कंवल ने कांग्रेस से बगावत की और वो भाजपा में शामिल हो गए और आज वो और मालविका इस सीट पर आमने-सामने हैं। तो वहीं इस सीट पर आप की ओर से डॉ. अमनदीप कौर पर चुनाव खेल रहे हैं। अब जनता किसको चुनती है इस बात का पता तो 10 मार्च को लगेगा जिस दिन चुनावी नतीजे आएंगे।

यहां देंखें सोनू सूद का Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+