भारतीय होने पर गर्व करते हुए अदनान सामी ने गाया ये रोंगटे खड़े कर देना वाला गाना, Video
भारतीय होने पर गर्व करते हुए अदनान सामी ने गाया ये रोंगटे खड़े कर देना वाला गाना, Video
नई दिल्ली, 15 अगस्त: पाकिस्तान छोड़ भारत में वर्षों पहले बस चुके सिंगरअदनान सामी को वर्षों पहले भारत की नागरिकता मिल चुकी है। इसके अलावा सिंगर को पद्मश्री अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। अदनान सामी शुरूआत से कहते रहे हैं कि भारत से उन्हें बेहद प्यार है और संयोग की बात ये है कि भारत की आजादी की तारीख 15 अगस्त को अदनान सामी का जन्म भी हुआ था। 15 अगस्त को जन्मे अदनान सामी आज 51 साल के हो गए हैं। आजादी के अमृत महोत्सव पर अदनान सामी के गाने का रोंगटे खड़े कर देने वाला देश भक्ति का गाना शेयर किया गया है।

2016 में सालों इंतजार के बाद अदना को मिली थी भारत की नागरिकता
बता दें लंदन में 15 अगस्त 1971 को जन्में अदनान सामी 13 मार्च 2001 को पर्यटक वीजा पर भारत आए थे जिसकी अवधि एक वर्ष थी। इस वीजा को इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग की तरफ से जारी किया गया था।सामी साल 2011 से देश में रह रहे थे। अदनान सामी को साल 2016 में भारत की नागरिकता मिली थी। कई बार भारतीय नागरिकता की ऐप्लिकेशन रिजेक्ट होने के बाद उन्हें बड़ी मुश्किल से मिली थी।

अदनान के पाकिस्तानी पिता ने भारत के खिलाफ लड़ी थी ये जंग
अदनान के पिता अरशद सामी खान जो पाकिस्तानी थी और पाकिस्तान एयरफोर्स के पायलट थे और मां भारतीय मुसलमान थीं। अदनान के पिता अरशद ने भारत के खिलाफ 1965 और फिर 1971 की जंग में हिस्सा लिया था। यहीं कारण था जब उन्हें पद्मश्री अवार्ड देने का ऐलान किया गया तब काफी विरोध भी हुआ था।

अदनान सामी ने गाया ये रोंगटे खड़े कर देना वाला गाना
वहीं अदनान सामी ने भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अवसर पर मेरे देशभक्ति में डूबकर ऐसा सुरीला देश भक्ति का गाना मेरे देश की धरती सोना उगले....गाया कि जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो गए। ये गाना टीवी शो के अवसर पर अदनान सामी ने गाया ।

मेरा प्यार मेरा दिल...और मेरा घर.....मेरे देश की धरती ....
इस गाने को अदनान सामी ने प्यानो बजाते हुए गाया है और बैग्राउंड में तिरंगे के बैंग्राउंड में देश की ऐतिहासिक इमरातें नजर आ रही है। अदनान का ये गाना इंस्टाग्राम पर adnansamiworld आईडी से शेयर किया गया है। इसे पोस्ट करते हुए अदनान ने लिखा मेरा प्यार मेरा दिल...और मेरा घर.....मेरे देश की धरती .....












Click it and Unblock the Notifications