इन देसी नुस्खों को अपनाकर स्किन का ख्याल रखती हैं प्रियंका चोपड़ा, आप भी करें फॉलो और पाएं ऐसा निखार
Priyanka Chopra Skincare Remedies: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही आज अमेरिका में रहती हों लेकिन वह बार बार लोगों को ये यद दिलाती हैं कि भारत उनके कण कण में बसा है।
प्रियंका चोपड़ा का स्किन केयर रूटीन
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनस के साथ शादी की है और उसके बाद से ही वह अमेरिका में रह रही हैं। लेकिन विदेश में रहकर भी वह अपने स्किन केयर के लिए घरेलू नुस्खे ही अपनाती हैं। इस बात का खुलासा प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने किया है।

मां मधु चोपड़ा ने खोला बड़ा राज
मधु चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- मुझसे हर बार ये पूछा जाता है कि क्या प्रियंका चोपड़ा मेरे सुझाए गए सभी डीआईवाई स्किन केयर टिप्स फॉलो करती हैं। मैं आप लोगों को बताना चाहती हूं कि प्रियंका छोटी उम्र से ही अपने स्किन केयर के लिए डेडिकेटेड रही हैं और मुझे ये कहते हुए गर्व है कि वो मेरे सुझाए गए रेमेडीज को यूज करती हैं।
स्किन केयर के लिए घरेलू नुस्खे अपनाती हैं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा की मां ने बताया कि अपनी स्किन की खूबसूरती बनाए रखने के लिए उनकी बेटी किन नुस्खों को अपनाती हैं। मधु चोपड़ा ने अपनी पोस्ट में लिखा है- चावल के पानी के मास्क से लेकर चीनी के स्क्रब और बालों को पोषण देने वाले तेल तक, वो ट्रैवल के दौरान भी ट्रेडिशनल तरीकों और एडवांस स्किन केयर के बीच बैलेंस ढूंढती हैं। ये नैचुरल और प्रोफेशनल केयर का एक बेहतरीन मिक्स्चर है, जो उनके बिजी शेड्यूल के बावजूद उनकी स्किन को चमकदार बनाए रखता है।
प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
प्रियंका चोपड़ा इस समय अपने काम के साथ साथ अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को भी अपना पूरा समय दे रही हैं। फिलहाल प्रियंका 'सिटाडेल सीजन 2' की शूटिंग में बिजी हैं। इससे पहले वह 'द ब्लफ' और 'हेड्स ऑफ स्टेट' जैसी हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग की पूरी कर चुकी हैं। वहीं उनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही मराठी फिल्म 'पाणी' भी रिलीज के लिए तैयार है। ये फिल्म आगामी 18 अक्तूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications