प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एन्जॉय किया बीच वेकेशन, पति संग रोमांटिक हुईं एक्ट्रेस
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने पति निक जोनस संग अपने बीच वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रहीं हैं।
मुंबई, 27 जून: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फैंस के पसंदीदा कलप्स में से एक हैं। दोनों अकसर सोशल मीडिया पर साथ में फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ये तस्वीरें फैंस को बेहद पसंद आती हैं और वे इनपर जमकर लाइक्स और कमेंट्स करते हैं। हाल ही में प्रियंका ने पति निक के साथ अपने वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों का प्यार साफ तौर पर झलक रहा है।

प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स समय-समय पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में इस बार भी एक्ट्रेस ने पति निक से साथ अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।

निक के साथ बीच वेकेशन पर हैं प्रियंका
इन तस्वीरों में प्रियंका को पति निक जोनस के साथ बीच वेकेशन एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में दोनों ही बेहद प्यारे दिख रहे हैं। इसके साथ ही फैंस को भी उनकी तस्वीरें काफी पसंद आ रहीं हैं।

प्रियंका-निक ने बिताया क्वालिटी टाइम
प्रियंका चोपड़ा औऱ निक जोनस ने तुर्क एंड कैकोस आइलैंड में क्वालिटी टाइम बिताया। प्रियंका निक की ये तस्वीरें देखकर कोई भी इनसे नजरें नहीं हटा पाएगा।

प्रियंका का हॉट अवतार
इस तस्वीर में प्रियंका को आइलैंड पर देखा जा सकता है। खूबसूरत नजारों के साथ एक्ट्रेस खुद भी बेहद हॉट दिख रहीं हैं।

निक को किया किस
एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस को किस करती हुईं नजर आ रहीं हैं। साथ ही उनके बैकग्राउंड में बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है।

फैंस ने तस्वीरों पर जमकर लुटाया प्यार
प्रियंका चोपड़ा ने ये तस्वीरें शेयर कर हैशटैग के साथ लिखा है- आइलैंड गर्ल और फोटोडंप। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में उनकी ये तस्वीरें फैंस के लिए एक गिफ्ट हैं। फैंस प्रियंका की इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications