'मेरी मां, मेरा मंदिर और अचार हमेशा मेरे साथ, मेरे अंदर से भारत निकालना नामुमकिन'

नई दिल्ली, 18 दिसंबर: बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा चाहे 7 समंदर पार चली गईं हो, लेकिन भारत ना उनसे कभी दूर गया है और ना जाएगा, क्योंकि कई मौकों पर वो अपना देश प्रेम सबके सामने जाहिर कर चुकी हैं। अमेरिका में रहने के बाद भी वो दिवाली से लेकर करवा चौथ तक सब त्योहार भारतीय संस्कृति के मुताबिक मनाती हैं। भारत के लिए अपने प्यार को एक्ट्रेस कई दफा बता चुकी हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि आप प्रियंका चोपड़ा से भारत को नहीं निकाल सकते हैं।

 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन' में प्रियंका चोपड़ा

'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन' में प्रियंका चोपड़ा

दरअसल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया कि 'मेरी संस्कृति मेरे साथ हर समय एक साए की तरह चलती है, चाहे मैं जहां कहीं भी हूं। प्रियंका चोपड़ा ने यह बात अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान टीवी होस्ट राशा गोयल से बातचीत करते हुए कही।

'आप भारत को मुझसे बाहर नहीं ले जा सकते'

'आप भारत को मुझसे बाहर नहीं ले जा सकते'

इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि 'आप मुझे भारत से बाहर ले जा सकते हैं, लेकिन आप भारत को मुझसे बाहर नहीं ले जा सकते। मेरी संस्कृति या मैं जो हूं वह मेरे साथ चलती है। इसलिए मुझे कभी ऐसा नहीं लगता कि मैं घर से दूर हूं। मेरा घर हमेशा मेरे साथ है, मेरा मंदिर हमेशा मेरे साथ है, मेरी मां हमेशा मेरे साथ है, मेरा आचार हमेशा मेरे साथ है।

'मेरे लिए दोनों इंडस्ट्री अहम'

'मेरे लिए दोनों इंडस्ट्री अहम'

इसके अलावा प्रियंका ने आगे कहा कि वह हमेशा उन दो फिल्म इंडस्ट्री के बीच संतुलित बनाने के लिए अलर्ट रही हैं, जिनका वह हिस्सा रही हैं। प्रियंका ने कहा कि 'मुझे लगता है कि ये बहुत ही स्ट्रैट‍िज‍िक है, हमेशा दोनों इंडस्ट्रीज के बीच बैलेंस बनाना चाहती थी, दुनिया भर में बहुत कम अभिनेता हैं, जो ऐसा करने में सक्षम हैं।'

फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आएंगी

फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आएंगी

आपको बता दें कि ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रियंका चोपड़ा 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन' में नजर आएंगी। फिल्म के अंदर देसी लुक में वो भारत की संस्कृति की झलक दिखाएंगी। फिल्म के अंदर उनकी ड्रेस, हेयर स्टाइल देसी लुक को उजागर कर रही हैं। इसके अलावा बॉलीवुड की बात करें तो वह कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+