प्रियंका चोपड़ा ने बताया शादी से जुड़ा मजेदार किस्सा, पूरी शादी में बैठे-बैठे झपकियां ले रहे थे ससुराल वाले

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी हिंदू और ईसाई के रीति-रिवाजों से हुई थी। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान शादी से जुड़ा मजेदार खुलासा किया।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल एक्ट्रेस बन चुकी हैं। साल 2018 में एक्ट्रेस ने निक जोनस से शादी की थी जिसके बाद वह हमेशा के लिए विदेश शिफ्ट हो गई। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी शादी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया।

प्रियंका चोपड़ा का बड़ा खुलासा
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी हिंदू और ईसाई के रीति-रिवाजों से हुई थी। ऐेसे में एक्ट्रेस ने निक जोनस के परिवार वालों के बारे में बात करते हुए बताया कि वह शादी करने के लिए भारत आए थे। इसमें उनके माता-पिता, दो भाई, उनके दोस्‍त और निक के छोटे भाई भी शामिल थे। लेकिन शादी की तैयारी की वजह से उनका परिवार स्लीप मोड में चला गया था।

शादी से जुड़ा बताया मजेदार किस्सा
प्रियंका चोपड़ा ने कहती हैं, 'यह हमारी हिंदू शादी की बात है। हमने ज्योतिषशास्‍त्र के चार्ट के हिसाब से शादी की थी। शुभ मुहूर्त लगभग रात 10 बजे का था। सभी लोग अमेरिका से आए थे। मैं पूरी शादी में बस अपने पति को देख रही थी, और निक अपने परिवार को घूर रहे थे, क्योंकि वे सब लगातार झपकियां ले रहे थे।

स्लीप मोड में थी निक की फैमिली
प्रियंका चोपड़ा आगे कहती हैं कि, 'शादी क्योंकि दोनों रीति-रिवाज से हुई ईसाई धर्म से दिन में हुई और हिंदू धर्म के हिसाब से रात में हुई तो इस कारण फेरों के समय निक के परिवार वाले स्लीप मोड में चले गए थे। यह शादी की एक बहुत खट्टी-मिठी याद थी। जाहिर तौर पर 'द सिम्पसंस' हमारे बचपन का हिस्सा रहा है। लेकिन यह मेरी विडंबना भी थी कि मैं भारतीय कपड़ों में एक गोरे लड़के से शादी कर रही थी।'

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उन्हें वेब सीरीज सीटाडेल में देखा गया। अब वह अपनी अपकमिंग फिल्‍म 'लव अगेन' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्‍म में उनके साथ सैम ह्यूगन नजर आने वाले हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+