'बच्चे के लिए बहुत ज्यादा कोशिश नहीं कर रहे', निक जोनस से प्रेग्नेंसी के सवाल पर प्रियंका चोपड़ा का खुलासा

वाशिंगटन, 16 जनवरी। बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' यानी प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस की शादी को 3 साल हो चुके हैं। दोनों ही कपल में बेहद प्यार है लेकिन अभी तक प्रियंका और निक ने अपने फैंस और घर वालों को खुशखबरी नहीं दी है। हम किस खुशखबरी की बात कर रहे हैं, ये तो आप समझ ही गए होंगे लेकिन इसके पीछे की वजह का खुलासा अब खुद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बताया। उन्होंने खुद के और निक जोनस के बीच रिश्तों को लेकर भी कई दिलचस्प बातें बताई हैं।

प्रियंका चोपड़ा कब देंगी खुशखबरी?

प्रियंका चोपड़ा कब देंगी खुशखबरी?

शादी के इन तीन सालों में प्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंसी को लेकर वैसे तो कई खबरें आईं लेकिन अंत में सब अफवाह ही निकलीं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका से पूछा गया कि वह कब निक जोनस के बच्चे की मां बनेंगी? इस सवाल का जवाब देते हुए प्रियंका ने हिंट दिया कि बच्चे की खुशखबरी को लेकर फैंस और घरवालों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हम बच्चे की कोशिश में अपना बहुत ज्यादा समय नहीं दे रहे हैं।

बच्चे को लेकर ये है प्लान

बच्चे को लेकर ये है प्लान

गौरतलब है कि सेलेब्रिटीज की पर्सनल लाइफ में हमेशा फैंस को दिलचस्पी रहती है। यही वजह है कि प्रियंका चोपड़ा के फैंस उनके बच्चे का चेहरा देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। वैनिटी फेयर के साथ हाल ही में बातचीत के दौरान 'द मैट्रिक्स 4' में नजर आईं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पर्सनल लाइफ, शादी और परिवार बढ़ाने के प्लान के बारे में खुलकर बोला। प्रियंका ने कहा कि बच्चे फ्यूचर में हमारी बड़ी इच्छा का एक अहम हिस्सा हैं।

जब होना होगा, तब होंगे...

जब होना होगा, तब होंगे...

प्रियंका ने आगे कहा कि भगवान की कृपा से, जब उन्हें (बच्चे) होना होगा, होंगे। इस बीच प्रियंका से पूछा गया कि वो और निक अपनी पर्सनल लाइफ में बहुत व्यस्त हैं, क्या इसकी वजह बच्चे की प्लानिंग है? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'नहीं, हम इस कोशिश (बच्चे के लिए) को पूरा करने में बहुत बहुत व्यस्त नहीं हैं।' प्रियंका ने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि बच्चे के आने से उनकी और निक की लाइफ थोड़ी धीमी हो जाएगी। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सोशल मीडिया लाइफ को लेकर भी खुलकर बात की।

पति का सरनेम हटाने पर दिया रिएक्शन

पति का सरनेम हटाने पर दिया रिएक्शन

अपने नाम से अपने पति का सरनेम 'जोनस' हटाने के कुछ दिन बाद बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने उनके सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने वालों को 'प्रोफेशनल खतरा' बताया है। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनके फैसले पर मिली प्रतिक्रिया से उन्हें दुख पहुंचा। प्रियंका चोपड़ा के मुताबिक उन्होंने उन लोगों के लिए सरनेम हटा दिया था जो अभी तक अनजान है। हालांकि उनके इस फैसले ने निक और उनकी बीच विवाद की अटकलों को जन्म दे दिया।

प्रियंका ने बयां किया दर्द

प्रियंका ने बयां किया दर्द

प्रियंका ने कहा, वास्तव में यह बहुत बुरी बात है कि मैं कोई फोटो पोस्ट करती हूं, तो उस तस्वीर के बैकग्राउंड को जूम कर के देखा जा रहा है और लोग उसके मुताबिक अटकलें लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर मचने वाला हंगामा और उससे हमारे जीवन पर पड़ा प्रभाव...इसकी वजह से प्रोफेशनल खतरा भी पैदा हो जाता है। मुझे लगता है कि हम इन सब बातों को रियल लाइफ में बहुत अधिक महत्व देते हैं, लेकिन इसकी आवश्यकता नहीं है।

यह भी पढ़ें: जब रणबीर कपूर स्टेज पर करने लगे डायरेक्टर को होठों पर किस, बराबर में खड़ी प्रियंका देखती रह गईं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+