"मैं हॉलीवुड क्यों जाऊंगा?" शाहरुख खान के इस बयान पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा, 'मैं इस घमंड में...'

शाहरुख खान ने कहा था कि वो हॉलीवुड क्यों जाना चाहेंगे, जब वो बॉलीवुड में कंफर्टेबल हैं। अब प्रियंका चोपड़ा ने उनके इस बयान पर अपना रिएक्शन दिया है।

Priyanka Chopra On Shah Rukh Khan: बॉलीवुड जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा पिछले 8 साल से विदेश में हैं। बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद अब वह हॉलीवुड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में सफल रहीं। हाल ही में एक्ट्रेस ने शाहरुख खान के उस बयान पर टिप्पणी की जब किंग खान ने कहा था कि वह बॉलीवुड में कंफर्टेबल हैं और वह हॉलीवुड नहीं जाना चाहेंगे।

शाहरुख खान के हॉलीवुड वाले बयान पर बोलीं प्रियंका

शाहरुख खान के हॉलीवुड वाले बयान पर बोलीं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अगली वेब सीरीज़ सिटाडेल को प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। इस दौरान उनसे शाहरुख खान के हॉलीवुड को लेकर पुराने बयान पर सवाल किया। उनसे पूछा गया कि, शाहरुख खान कहते हैं कि, "मैं हॉलीवुड क्यों जाऊं, मैं यहां कंपफर्टेबल हूं।" इस पर प्रियंका चोपड़ा ने जवाब देते हुए कहा कि, "कंफर्टेबल मेरे लिए बोरिंग है। मैं घमंडी नहीं हूं, मैं आत्मविश्वासी हूं"।

'जब मैं सेट पर जाती हूं तो मुझे पता होता है...'

'जब मैं सेट पर जाती हूं तो मुझे पता होता है...'

इस बारे में बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा कि, "जब मैं सेट पर जाती हूं तो मुझे पता होता है कि मैं क्या कर रही हूं। मैं ऑडिशन देने को तैयार हूं, मैं काम करने को तैयार हूं। जब मैं दूसरे देश में जाती हूँ तो मैं अपनी सफलता का बोझ एक देश में नहीं ले जाती। जब भी काम की बात आती है तो मुझे अपना इगो काम से बड़ा नहीं लगता।"

'मुझे अपने इस एटिट्यूड पर काफी गर्व महसूस होता है'

'मुझे अपने इस एटिट्यूड पर काफी गर्व महसूस होता है'

इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा, "मैं बहुत प्रोफशनल हूं, अगर आप मेरे साथ काम करने वाले और मेरे आस पास रहने वाले लोगों से पूछेंगे तो मैं हमेशा से अपने प्रोफेशनलिस्म के लिए जानी जाती हूं। मुझे अपने इस एटिट्यूड पर काफी गर्व महसूस होता है। मेरे पिता सेना में थे और उन्होंने मुझे बताया कि जीवन में डिसिप्लिन की अहमियत क्या होती है। उन्होंने मुझसे कहा था कि जो आदर्श तुम्हें मिले हैं उन्हें कभी हल्के में मत लेना"।

8 साल पहले प्रियंका ने रखा हॉलीवुड पर कदम

8 साल पहले प्रियंका ने रखा हॉलीवुड पर कदम

आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा ने 2017 में क्वांटिको सीरीज़ हॉलीवुड में कदम रखा था। धीरे-धीरे जैसे वह अपनी सफलता की सीढ़ी चढ़ती गई उन्होंने कई सारे रोल अदा किए। उनकी अपकमिंग सीरीज सिटाडेल 28 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। प्रियंका इस सीरीज में एक जासूस नादिया सिंह का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

वहीं शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही उनकी फिल्म पठान रिलीज हुई। जिसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आए थे। अब इसके बाद जल्द ही उनकी फिल्म जवान सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। जी हां फिल्म जवान 2 जून को रिलीज होगी। इसके अलावा शाहरुख फिल्म डंकी में भी दिखाई देंगे।

Recommended Video

    Shah Rukh Khan की सुरक्षा में बड़ी चूक, दीवार फांदकर Mannat में घुसे 2 युवक | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+