उल्टी लेट धूप सेंक रही प्रियंका के साथ निक जोनस की मस्ती, लोगों ने कहा- बेडरूम के काम यहां नहीं
लंदन, 30 अगस्त: बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी नाम काम चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी के बाद यूएस में ही रह रही हैं। प्रियंका भले ही देश से दूर हों लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रिया में कोई कमी नहीं है। प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं। प्रियंका ने फिर से अपने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें पति निक जोंस उनके साथ हैं। प्रियंका इस तस्वीर में बिकिनी में हैं और निक उनके साथ मस्ती कर रहे हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

लंदन में हैं निक और प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में शूटिंग कर रही हैं। निक जोनस भी हााल ही में वहां पहुंचे हैं तो एक-दूसरे के साथ बढ़िया वक्त बिता रहे हैं। प्रियंका ने अपने एक तस्वीर पोस्ट की है, ये किसी बीच की है। प्रियंका ने इस तस्वीर के कैप्शन में स्नैक लिखा है, जिसमें दोनों साथ में धूप में मस्ती करते दिख रहे हैं। तस्वीर में प्रियंका बिकिनी पहने हैं और रेत पर लेटी हैं। निक उनके पीछे बैठें हैं और उनके हाथ में छुरी-कांटा है। निक तस्वीर में प्रियंका की पीठ पर छुरी कांटा चलाते हुए ऐसे दिख रहे हैं कि वो कुछ खा रहे हैं।
परिणीति ने भी किया कमेंट
फोटो पर प्रियंका की बहन, एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा है, जीजा! मिमी दीदी! यहां क्या चल रहा है, फैमिली भी इंस्टाग्राम पर है। मैं तो बंद आंखों के साथ लाइक बटन दबा रही हूं। प्रियंका की इस फोटो पर यूजर्स ने भीजमकर कमेंट किए हैं। कई लोगों ने प्रियंका की तारीफ की है तो बहुत से लोगों ने उनको ट्रोल करने की भी कोशिश की है। एक यूजर ने उनको संस्कार भूल जाने वाली बताया है तो एक और यूजर ने लिखा कि क्या बेडरूम के सारे काम यहीं करोगे।

लंदन में शूटिंग कर रही हैं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंग्लैंड में हैं, जहां वो अमेजन प्राइम की जासूसी वाली सीरीज सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास 'मेट्रिक्स 4', 'टेक्स्ट फॉर यू' जैसी फिल्में भी हैं। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नजर आई थीं। इस फिल्म को समीक्षकों से काफी तारीफ मिली थी। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और आदर्श गौरव भी थे।












Click it and Unblock the Notifications