100 करोड़ का बंगला, अमेरिका में प्रॉपर्टी, फिल्म के लिए 12 करोड़ की फीस, जानें प्रियंका चोपड़ा की कुल संपत्ति

Priyanka Chopra Net Worth: प्रियंका चोपड़ा की सालाना कमाई करीब 24 करोड़ रुपए के आसपास है। वहीं एक स्टेज शो करने के लिए प्रियंका चोपड़ा करीब 5 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra Net Worth: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ एक खूबसूरत एक्ट्रेस हैं बल्कि उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर सफलता हासिल की है। प्रियंका चोपड़ा का जन्म बिहार के जमशेदपुर में हुआ था, जो अब झारखंड का हिस्सा है। उनके माता-पिता दोनों इंडियन आर्मी में फिजिशियन थे। हाल ही में प्रियंका ने बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड जाने के फैसले के पीछे की सच्चाई लोगों को बताई है। उन्होंने बॉलीवुड का गंदा राज खोलते हुए कहा है कि वह इस इंडस्ट्री की राजनीति से थक चुकी थीं इसलिए वह बॉलीवुड से निकलने का रास्ता ढूंढ रही थीं। आइए आपको बताते हैं प्रियंका चोपड़ा की कुल संपत्ति और सालाना कमाई के बारे में।

प्रियंका चोपड़ा का चमचमाता करियर

प्रियंका चोपड़ा का चमचमाता करियर

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक्टिंग की दुनिया में काफी नाम कमाया है। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2003 में फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने 'फैशन', 'सात खून माफ', 'कमीने', 'बर्फी', 'अंदाज' और 'एतराज' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और खूब तारीफ बटोरीं। फिलहाल उन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी अच्छी पहचान बना ली है। दिसंबर 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने राजस्थान के जोधपुर में अमेरिकी पॉप सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी कर ली थी। इसके बाद वह सरोगेसी की मदद से एक प्यारी सी बेटी की मां भी बन गई हैं।

270 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं प्रियंका

270 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं प्रियंका

आपको बता दें कि फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा के पास 35 मिलियन यानी 270 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, इवेंट अपीयरेंस, सोशल मीडिया पोस्ट और उनके प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल प्रोडक्शन से जमकर कमाई करती हैं। उनकी सालाना कमाई 24 करोड़ रुपए के आसपास है। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एक फिल्म के लिए करीब 12 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं।

एक स्टेज शो के लिए लेती हैं 5 करोड़ रुपए

एक स्टेज शो के लिए लेती हैं 5 करोड़ रुपए

प्रियंका चोपड़ा एक स्टेज शो के लिए करीब 5 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए 1.80 करोड़ रुपये की भारी रकम वसूलती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक बड़ी रकम डेटिंग ऐप बंबल में भी इंवेस्ट कर रखा है जिसके इस समय 100 मिलियन यूजर्स हैं।

मुंबई में खरीद रखा है 100 करोड़ का घर

मुंबई में खरीद रखा है 100 करोड़ का घर

वहीं प्रियंका चोपड़ा के पास भारत के विभिन्न हिस्सों से लेकर विदेश तक में कई प्रॉपर्टीज हैं। प्रियंका चोपड़ा के पास मुंबई के जूहु इलाके में एक सी बीच फेसिंग आलीशान बंगला है जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसके अलावा अमेरिका के लॉस एंजिलेस में भी उन्होंने एक खूबसूरत और लग्जीरियस बंगला खरीद रखा है जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहती हैं। इस घर की कीमत करीब 144 करोड़ रुपए है।

प्रियंका को है महंगी गाड़ियों का शौक

प्रियंका को है महंगी गाड़ियों का शौक

प्रियंका चोपड़ा को महंगी गाड़ियों का भी काफी शौक है। उनके पास सबसे महंगी कार रोल्स रॉयस घोस्ट है जिसकी कीमत करीब 5.25 करोड़ रुपये के आसपास है। इसके अलावा उनके पास बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज की एक कार है जिसकी कीमत करीब 58.70 लाख रुपये है। उनके पास बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की कार भी है जिसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है। प्रियंका चोपड़ा के पास पोर्शे कायेन, मर्सिडीज बेंज ई- क्लास, मर्सिडीज बेंस एस-क्लास और ऑडी क्यू7 गाड़ियां भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+