'मर्दों के साथ ऐसे संबंध', प्रियंका चोपड़ा को लेकर मां मधु चोपड़ा का शॉकिंग बयान, खुली एक्ट्रेस की पोल

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वहीं प्रियंका की निजी जिंदगी को लेकर उनकी मां मधु चोपड़ा भी कई तरह के बयान देती नजर आती हैं।

प्रियंका चोपड़ा को लेकर मां मधु चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा
इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा एक बार फिर से बेटी की पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा उनकी सबसे अच्छी दोस्त भी हैं। वह बेटी की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बहुत कुछ जानती हैं।

Priyanka Chopra

मधु चोपड़ा का बेटी को लेकर शॉकिंग बयान

मधु चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बेटी प्रियंका चोपड़ा के बारे में कई बातें बताई हैं। उन्होंने बेटी की डेटिंग लाइफ के बारे में शॉकिंग खुलासे किए हैं। मधु चोपड़ा ने बताया है कि प्रियंका चोपड़ा किसी भी तरह की नेगेटिविटी को अपनी लाइफ में नहीं आने देती हैं। इस मामले में वह काफी हद तक अपने पिता जैसी हैं।

प्रियंका चोपड़ा की डेटिंग लाइफ

-मधु चोपड़ा ने बताया है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जिंदगी में सिर्फ एक ही इंसान से सारे रिश्ते-नाते तोड़े हैं और वो इंसान ये डिजर्व करता था। मधु चोपड़ा ने 'लहरें रेट्रो' से बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा की डेटिंग लाइफ के बारे में कई खुलासे किए हैं।

-मधु चोपड़ा ने कहा है- प्रियंका चोपड़ा जिन भी लड़कों के साथ डेट पर जाती थीं, वो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं थे। वह सही मर्दों के साथ संबंध नहीं बना पा रही थीं। वह उन्हें अप्रूव नहीं करती थीं।

-मधु चोपड़ा के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा अपने पापा के साथ अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात करती थीं। ऐसे में जब प्रियंका चोपड़ा ने अपने हार्ट ब्रेक के बारे में बात की, तो मां मधु चोपड़ा समझ नहीं पाईं कि वह किसकी बात कर रही हैं।

'एक आदमी से रिश्ता तोड़ा और वो इसका हकदार था'

-मधु चोपड़ा ने इंटरव्यू में कहा- प्रियंका हर तरह की सिचुएशन को हैंडल कर सकती हैं लेकिन उनकी एक दूसरी साइड भी है। अगर प्रियंका किसी को पसंद नहीं करतीं, तो कट, कट, कट। उसके साथ रिश्ता खत्म कर लेती हैं। ये सिर्फ तभी होता है, जब रिश्ता सुधारा न जा सके और ऐसा एक बार हुआ है।

-मधु चोपड़ा ने आगे कहा- प्रियंका के साथ ऐसा एक ही बार हुआ है, जहां रिश्ता लाख कोशिशों के बावजूद नहीं सुधारा जा सका और वो इंसान इसका हकदार था। बाकी मैंने ऐसा कभी नहीं देखा। उस इंसान ने प्रियंका को काफी परेशान किया था।

-आपको बता दें कि मधु चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा के जिंदगी में आए उस खास शख्स का नाम रिवील नहीं किया।

-मधु चोपड़ा से प्रियंका चोपड़ा के 6 साल के उस रिश्ते के बारे में भी पूछा गया था, जिसके बारे में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बात की थी और बताया था कि कैसे उनका दिल टूटा था। हालांकि मां मधु चोपड़ा ने कहा कि वह नहीं जानतीं कि प्रियंका किसके बारे में बात कर रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+