Sona Homeware: विदेश में देसी बर्तन बेच रही हैं प्रियंका चोपड़ा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

प्रियंका चोपड़ा देसी स्टाइल का सामान बेचने का दावा करती हैं। एक्ट्रेस के सोना होम कलेक्शन का दाम इतना ज्यादा है कि इसे सुनकर ही सिर चकरा जाए।

मुंबई, 2 जुलाई: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की पॉपुलैरिटी किसी से कम नहीं है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने हेयर केयर प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया था। इसके बाद रेस्टोरेंट सोना और अब अपने कल्चर को देशभर में दिखाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने होम वियर लॉन्च किया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया से खुद इस बात की जानकारी साझा की है। एक्ट्रेस देसी स्टाइल का सामान बेचने का दावा करती हैं। सोना होम के लॉन्च को लेकर एक्ट्रेस खूब चर्चा में हैं। ऐसे में अपने सामान के महंगे दामों को लेकर भी प्रियंका जमकर ट्रोल हो रही हैं। एक्ट्रेस के सोना होम कलेक्शन का दाम इतना ज्यादा है कि इसे सुनकर ही सिर चकरा जाए।

कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

सोना होमवियर वेबसाइट के मुताबिक एक टेबल क्लॉथ की कीमत 36,612 रुपये है। वहीं मोमबत्ती स्टैंड की कीमत तकरीबन 5000 रुपये है। चार डिनर नैपकिन के एक सेट की कीमत 13,284 रुपये है। इसके साथ ही एक चाय के कप और प्लेट की कीमत 5,365 रुपये है और एक कॉफी मग की कीमत 3,471 रुपये है।

लॉन्च करते वक्त जताई थी खुशी

लॉन्च करते वक्त जताई थी खुशी

एक्ट्रेस ने हॉस्पिटेलिटी वेंचल सोना को लॉन्च करते हुए खुशी जताई थी। प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट शेयर कर लिखा- 'लॉन्च डे आ गया है! मैं आप सभी को सोना होम से परिचित कराते हुए गर्व महसूस कर रही हूं। भारत से आना और अमेरिका को अपना दूसरा घर बनाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन मेरी यात्रा ने मुझे एक ऐसी जगह पहुंचा दिया, जहां मुझे दूसरा परिवार और दोस्त मिले। मैं जो कुछ भी करती हूं उसमें भारत का एक टुकड़ा लाई हूं और यह वास्तव में उसी विचार का विस्तार है।'

प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'एंडिंग थिंग्स', 'टेक्स्ट फॉर यू' और वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में भी दिखाई देंगीं। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में हैं। इन सबके अलावा प्रियंका के पास अमेजन स्टूडियोज की अपकमिंग फिल्म 'शीला' भी है, जिसमें वे मां आनंद शीला का किरदार निभाती हुई दिखाई देंगीं। दिलचस्प बात तो ये है कि एक्टिंग के अलावा प्रियंका ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'शीला' को प्रोड्यूस भी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+