प्रियंका चोपड़ा ने लिया 'आम के अचार' का मजा, कहा- मैं पंजाबी हूं, मुझे ये बहुत पसंद है
Priyanka Chopra Aam Ka Achar: प्रियंका चोपड़ा मुंबई में होने वाले कई कार्यक्रमों में भी शामिल हुई थीं। ऐसे ही एक प्रोग्राम में प्रियंका चोपड़ा ने एक महिला के साथ खुलकर बात की, जिसने उन्हें आम का अचार खिलाया।
Priyanka Chopra Aam Ka Achar: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की तारीफ करते नहीं थकते। विदेशी सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी करने के बाद से प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में ही छाई रहती हैं। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ लॉस एंजलिस में रहती हैं। आपको बता दें कि लगभग तीन साल बाद प्रियंका चोपड़ा अपने देश भारत आई हैं। प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ के एक परियोजना के तहत युवा लड़कियों को शिक्षित करने और उनके उत्थान में मदद करने वाले विभिन्न केंद्रों का दौरा कर रही हैं। इसी दौरान प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह आम के अचार का मजा लेती नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने खाया आम का अचार
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा मुंबई में होने वाले कई कार्यक्रमों में भी शामिल हुई थीं। ऐसे ही एक प्रोग्राम में प्रियंका चोपड़ा ने एक महिला के साथ खुलकर बात की, जिसने उन्हें आम का अचार खिलाया। आरजे पलक खुराना द्वारा उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई शॉर्ट वीडियो क्लिप में आप प्रियंका चोपड़ा को उनके आसपास देख सकते हैं।

प्रियंका का वीडियो हो रहा है वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वह महिला कहती है कि उसने अपनी मां द्वारा बनाया हुआ घर का आम का अचार प्रियंका चोपड़ा को किलाया। अचार को खाते ही प्रियंका चोपड़ा बहुत खुश हो गईं। प्रियंका ने कहा- सबसे पहले मैं यह कहना चाहती हूं कि मुझे आम का अचार बहुत अच्छा लगता है। बहुत-बहुत धन्यवाद अंटी, इस अचार के छोटे से डब्बे से मेरे एक महीने का काम चल जाएगा। उन्होंने आगे कहा- मुझे आम का अचार खाना सच में बहुत पसंद है। थैंक्यू सो मच। हालांकि ये छोटा डिब्बा था, इसलिए मैं इसे एक महीने तक ही खा सकती हूं।

प्रियंका को पसंद है आम का अचार
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में उस महिला ने लिखा-जब मैंने प्रियंका चोपड़ा को अपनी मां का अचार दिया तो उन्हें बहुत अच्छा लगा...लेकिन उनकी एक शिकायत थी। पंजाबी हमेशा से ऐसा ही करते हैं। जानकारी के अनुसार इस वीडियो को कुछ दिन पहले ही शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो को 64 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

लोगों ने प्रियंका के लिए किए ऐसे कमेंट्स
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- घर का आम का अचार केवल एनआरआई ही समझते हैं कि यह कितना कीमती है। वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- कितने भी अमीर बन जाओ लेकिन जिंदगी से अचार नहीं छूट सकता। अचार एक ऐसी चीज है जिसे कोई नहीं छोड़ सकता। वहीं कई लोगों ने इस वीडियो पर हार्ट इमोजी सेंड करते हुए अपना रिएक्शन दर्शाया है।

शेयर की थी बेटी की तस्वीर
बीते अगस्त महीने में प्रियंका चोपड़ा ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया था। ये जन्मदिन उनके लिए बेहद खास था क्योंकि उनकी बेटी मालती के जन्म के बाद ये उनका पहला जन्मदिन था। फैंस को इंतजार था कि वह अपनी बेटी की झलक फैंस के साथ साझा करेंगी। लेकिन बर्थडे के कुछ दिन बाद ही प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी की एक तस्वीर शेयर की थी जिसे काफी पसंद किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications