Priyanka Chopra जल्द ही बॉलीवुड में करेंगी वापसी, 'जी ले जरा' को लेकर दी गुड न्यूज
Priyanka Chopra Comeback: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को बहुत पहले ही बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। उनकी आखिरी फिल्म 'द स्काई इस पिंक' थी जो कि 2019 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में व्यस्त रही हैं। अब लंबे समय बाद एक्ट्रेस फिर से बॉलीवुड में कमबैक करने वाली हैं।
पिछले कुछ समय से यह चर्चा थी कि वह फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में वह आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ काम करेंगी। लेकिन किसी ना किसी वजह से ये फिल्म टलती गई। इस बीच, प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में यह संकेत दिया कि वह जल्दी ही बॉलीवुड में अपनी वापसी करने वाली हैं और उनके पास एक प्रोजेक्ट है।

HT City से बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वह 2025 में अपनी बॉलीवुड वापसी फिल्म का ऐलान करेंगी। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं मजाक नहीं कर रही हूं, मैं यहां कई फिल्म निर्माताओं से मिलती हूं, स्क्रिप्ट पढ़ती हूं। मैं हिंदी फिल्म करने के लिए कुछ ढूंढ रही हूं। इस साल मेरे पास कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं, लेकिन मेरे पास एक खास प्रोजेक्ट है, इसे मैं यहीं छोड़ दूं।"
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह 'जी ले जरा' के बारे में बात कर रही हैं, जिसमें आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी हैं, तो एक्ट्रेस ने कहा, "इस बारे में आपको फरहान अख्तर की प्रोडक्शन हाउस से बात करनी होगी।" इस बयान ने प्रियंका चोपड़ा के फैंस के बीच काफी हलचल मचा दी है।
बता दें कि, 'जी ले जरा' साल 2021 में घोषित की गई थी और इसकी स्टार कास्ट के कारण काफी उत्साह था, लेकिन फिल्म को कई बार टाला गया क्योंकि एक्टर्स की डेट्स मेल नहीं खा पा रही थीं। हालांकि, जोया अख्तर और फरहान अख्तर ने यह दावा किया था कि फिल्म को बंद नहीं किया गया है और सभी के शेड्यूल को मिलाने की कोशिश जारी है।
ये भी पढ़ें: Priyanka Chopra के भाई सिद्धार्थ का हुआ दूसरी बार रोका, क्या इसी वजह से भारत आई थीं देसी गर्ल? देखें तस्वीरें












Click it and Unblock the Notifications