प्रियंका चोपड़ा की वायरल वीडियो में बॉडीगार्ड ने खींचा फैंस का ध्यान, लोग बोले- 'ये तो है हॉलीवुड स्टार'

प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से शादी करने के पूरे 3 साल बाद वापस भारत लौंटी। ऐसे में उनकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लेकिन उनसे ज्यादा उनके बॉडीगार्ड पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

Priyanka Chopra Bodyguard: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार प्रियंका चोपड़ा ने ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड फिल्मों से भी फैंस का दिल जीता है। एक्ट्रेस की शादी जबसे निक जोनस के साथ हुई है वह तभी से विदेश में उनके साथ रह रही हैं। लेकिन शादी के 3 साल बाद अब वह भारत लौंटी हैं। ऐसे में उनकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लेकिन सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा से उनके बॉडीगार्ड खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा के बॉडीगार्ड की हो रही चर्चा

प्रियंका चोपड़ा के बॉडीगार्ड की हो रही चर्चा

प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद काम के सिलसिले में लंबे समय बाद भारत वापस लौटीं हैं। उनके भारत वापस लौटने से फैंस काफी खुश हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को मुंबई के ताज होटल में स्पॉट किया गया। जहां वो हेयर प्रोडक्ट का प्रमोशन करने पहुंची थी। इस दौरान एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो देख फैंस की नजरें एक्ट्रेस से ज्यादा उनके बॉडीगार्ड पर टिकी रह गई।

गुड लुक्स से जीता फैंस का दिल

गुड लुक्स से जीता फैंस का दिल

दरअसल, ताज होटल में प्रियंका चोपड़ा को मीडिया कवर करने पहुंची थी। इस दौरान एक्ट्रेस की सुरक्षा करते हुए उनके बॉडीगार्ड नजर आए। उनके बॉ़डीगार्ड ने एक्ट्रेस को मीडिया से दूर रखने की पूरी कोशिश की। ऐसे बॉडीगार्ड के गुड लुक्स और बेहतरीन स्टाइल फैंस को खूब पसंद आया। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर बॉडीगार्ड की चर्चाएं शुरू हो गई।

फैंस ने की हॉलीवुड स्टार से तुलना

फैंस ने की हॉलीवुड स्टार से तुलना

प्रियंका चोपड़ा के बॉडीगार्ड के लुक्स से फैंस इतना इंप्रेस हो गए कि सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने तो उनकी हॉलीवुड स्टार से तुलना कर दी। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, प्रियंका का बॉडीगार्ड रायन रेनोल्ड्स जैसा दिख रहा है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा, 'प्रियंका बॉडीगार्ड भी अमेरिका से लेकर आई हैं। बता दें कि रॉयन रेनोल्ड्स बॉलीवुड एक्टर हैं जो फिल्म डेडपूल में थे।

प्रियंका चोपड़ा ने भी किया फैंस को इंप्रेस

प्रियंका चोपड़ा ने भी किया फैंस को इंप्रेस

बॉडीगार्ड की इस वीडियो को अब तक कई लाखों व्यूज मिल चुके हैं और लगातार फैंस उन पर प्यार बरसा रहे हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने भी पोज देते हुए अपनी अदाओं से फैंस का ध्यान खींचा। लगातार उनके लुक्स को लेकर खूब चर्चा हो रही हैं। कुछ यूजर उन्हें अब इंडियन मानने से इंकार कर रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर्स उनके लुक्स से काफी इंप्रेस हुए।

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए 3 साल बाद वापस इंडिया आई हैं। एक्ट्रेस जल्द ही अपकमिंग फिल्म जी ले जरा की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन फरहान अख्तर करेंगे। इस फिल्म की कहानी एक रोड ट्रिप ड्रामा पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+