मैच से पहले निक जोनस के संग बेहद रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, फोटो पर फैंस कर रहे ये कमेंट
मैच से पहले निक जोनस के संग बेहद रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, फोटो पर फैंस कर रहे ये कमेंट
मुंबई, 16 मई: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच बेहद प्यार है। हाल ही में निक और प्रियंका सेरोगेसी से पापा-मम्मी बने हैं। समय से पहले जन्म लेने के कारण उनकी नवजात बेटी 100 दिनों से अधिक समय तक एनआईसीयू में रही और मदर्स डे पर घर पहुंची है। इन दोनों की आए दिन रोमांटिक फोटो वायरल होती रहती है। रविवार को दोनों की एक बहुत ही रोमांटिक अंदाज में फोटो अब सामने आई है।

गले लगाकर किस करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने निक पर बरसाया प्यार
ये फोटो सॉफ्टबॉल मैच से पहले की है। जिसमें निक के भाई जो जोनास और सोफी टर्नर अपनी बेटी विला जोनस के साथ इस मैच में शामिल हुए। इस मैच से पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दूसरे को रोमांटिक होकर KISS करते नजर आए। इस फोटो में जहां निक अपनी सफेद जर्सी में थे, वहीं प्रियंका डेनिम शॉर्ट्स में टॉप पेयर एक ड्रामेटिक शर्ट के साथ नजर आईं। सोफी, जो दूसरी बार प्रेगनेंट हैं वो लेमन ग्रीन को-ऑर्ड्स में नजर आईं।

रोमांटिक मूड में देखकर फैंस खुश हो रहे
हाथ में हाथ डाले चलते हुए निक और प्रियंका मैदान की ओर जाते नजर आ रहे हैं। ग्राउंड में एंट्री से पहले प्रियंका ने खेल से पहले निक को गले लगाकर किस करते हुए निक को शुभकामनाएं दी। दोनों को रोमांटिक मूड में देखकर फैंस खुश हो रहे हैं। वहीं पापराजी के इस पर्सनल मूवमेंट को कैमरे में कैद करने पर लोग नाराज भी हो रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा हे भगवान पापराज़ी
एक यूजर ने लिखा हे भगवान। पापराज़ी। मुझे बुरा लग रहा है लेकिन मैं बहुत खुश हूं। यह गलत है?" एक अन्य ने कहा, "हम्म मैं जो देखता हूं उससे प्यार करता हूं।" एक और प्रशंसक ने लिखा वे बहुत खुश लग रहे हैं।"

प्रियंका चोपड़ा इस वेबसीरीज की कर रहीं शूटिंग
प्रियंका ने हाल ही में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडेल पर काम फिर से शुरू किया है। उनके पास बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा और हॉलीवुड प्रोजेक्ट इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी और एंडिंग थिंग्स पाइपलाइन में हैं।












Click it and Unblock the Notifications