लॉस एंजेलिस में लंच डेट पर स्पॉट हुए प्रियंका और निक, Good Bye Kiss की फोटो हुई वायरल

लॉस एंजेलिस, 03 अप्रैल: बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा चाहे विदेश में रहती हैं, लेकिन उनके भारतीय फैंस का दिल आज भी उनके लिए तेजी से धड़कता है। 'देसी गर्ल' की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेकरार रहते हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका भी काफी एक्टिव रहती हैं, उनकी पोस्ट की गई तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो जाती है। अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को साथ में लॉस एंजेलिस में लंच डेट पर स्पॉट किया गया है, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल रही हैं।

लॉस एंजेलिस में लंच डेट पर स्पॉट हुए प्रियंका-निक

लॉस एंजेलिस में लंच डेट पर स्पॉट हुए प्रियंका-निक

इंस्टाग्राम पर सामने आई प्रियंका और निक की तस्वीरों में फैंस का दिन बना दिया। हालांकि साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के बाद दोनों सितारे अलग-अलग गाड़ी से रवाना होते हुए भी नजर आए, लेकिन दोनों लोगों ने निकलने से पहले एक-दूसरे को किस करते हुए गुड बॉय बोला। अब सोशल मीडिया पर तैर रही इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस भी धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं।

प्रियंका का ऑल-ब्लैक लुक

प्रियंका का ऑल-ब्लैक लुक

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को हाल ही में लॉस एंजिल्स में देखा गया, जब वे लंच डेट के लिए बाहर निकले थे। इस दौरान प्रियंका ने आउटिंग के लिए एक ऑल-ब्लैक ड्रेस को चुना, वहीं मास्क और हैंड बैग की उनकी ड्रेस से मैच कर रहा था, जबकि निक ने कलरफुल जैकेट पहनी हुई थी। वहीं ब्लैक पैंट और व्हाइट स्नीकर्स के साथ कैप डाली हुई थी। प्रियंका हमेशा की तरह ब्यूटीफुल लग रही थीं, जबकि निक भी किसी से कम नहीं हैं।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि निक पहले प्रियंका चोपड़ा को उनकी गाड़ी तक छोड़ने आते हैं। वहीं कार का गेट भी ओपन करते हैं। इस दौरान कार के अंदर बैठते ही प्रियंका चोपड़ा और निक एक दूसरे को गुड बॉय किस भी किया। और फिर दूसरी कार से निकल जोनास भी वहां से निकल जाते हैं।

हाल ही में पेरेंट्स बने प्रियंका और निक

हाल ही में पेरेंट्स बने प्रियंका और निक

बता दें कि यह कपल अक्सर आउटिंग पर साथ स्पॉट किए जाते हैं। दोनों ने साल 2018 में जोधपुर के आलीशान महल में शादी की थी, जिसके बाद हाल ही में साल की शुरुआत में इस कपल ने एक बेटी का स्वागत किया है। सरोगेसी से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास पेरेंट्स बने हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स- 'सिटाडेल' और 'टेक्स्ट फॉर यू' में नजर आएंगी। जबकि उन्होंने फरहान अख्तर की अगली फिल्म 'जी ले जरा' भी साइन की है, जिसमें आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+