'प्रिया सचदेव ने बर्बाद कर दी करिश्मा कपूर की जिंदगी', संजय कपूर की बहन का शॉकिंग खुलासा, खोली सारी पोल-पट्टी
Karisma Kapoor and Sunjay Kapur: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत के बाद उनका परिवार सुर्खियों में छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि उनकी कंपनी और कुल संपत्ति को लेकर परिवार में खींचतान शुरू हो गई है।
संजय कपूर की बहन मंधीरा का शॉकिंग खुलासा
वहीं दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की बहन मंधीरा कपूर स्मिथ ने आरोप लगाया है कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर के अलगाव के पीछे उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर का हाथ था।

मंधीरा ने कहा- किसी परिवार को तोड़ना गलत है
-पत्रकार विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में मंधीरा कपूर ने उस दौर का जिक्र किया जब करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी टूटने लगी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें भाई और प्रिया सचदेव की नजदीकियों की जानकारी थी और वह इससे खुश नहीं थीं।
-मंधीरा कपूर ने कहा- लोलो (करिश्मा कपूर) और मेरा भाई संजय कपूर अच्छी जगह पर थे। दोनों का रिश्ता सही चल रहा था। कियान का जन्म हो चुका था और मेरा भाई अपने दोनों बच्चों को लेकर बेहद जुनूनी था। ऐसे समय में किसी और महिला का परिवार में आकर उसे बिगाड़ना गलत है।
'पिता भी थे प्रिया सचदेव के खिलाफ'
-मंधीरा कपूर ने बताया- हमारे दिवंगत पिता सुरिंदर कपूर समेत पूरा परिवार संजय कपूर और प्रिया सचदेव के रिश्ते और शादी के खिलाफ था। पिताजी ने साफ कहा था कि संजय उससे शादी नहीं कर सकता। यहां तक कि पापा ने कहा था कि मैं प्रिया सचदेव का चेहरा भी नहीं देखना चाहता।
-मंधीरा कपूर ने कहा कि यही वजह थी कि जब साल 2017 में संजय कपूर और प्रिया सचदेव ने शादी की, तो दोनों बहनों में से कोई भी उस समारोह में मौजूद नहीं था।
करिश्मा संग रिश्तों पर बोलीं मंधीरा कपूर
इंटरव्यू में मंधीरा कपूर ने ये स्वीकार किया कि उस मुश्किल वक्त में वह करिश्मा कपूर का साथ नहीं दे पाई थीं। उन्होंने कहा- करिश्मा मेरी सबसे अच्छी दोस्त थी, लेकिन हम उस समय बात नहीं कर रहे थे। मुझे लगता है कि वह मुझसे नाराज थी और मैं उसे दोष नहीं देती। मुझे अफसोस है कि मैं उसके लिए खड़ी नहीं हो पाई।
कैसे हुई थी संजय कपूर की मौत?
12 जून 2025 को विंडसर के गार्ड्स पोलो क्लब में क्वीन्स कप सेमीफाइनल मैच खेलते समय संजय कपूर का निधन हो गया था। मीडिय रिपोर्ट्स के अनुसार संजय कपूर ने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली थी, जिसने उनके गले में डंक मार दिया था। गंभीर एलर्जी और हार्ट अटैक की वजह से 53 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई।
संजय कपूर की तीन शादियां
पहली शादी- नंदिता महतानी (1996-2000) कोई बच्चा नहीं
दूसरी शादी- करिश्मा कपूर (2003-2016), दो बच्चे (समायरा कपूर और कियान कपूर)
तीसरी शादी- प्रिया सचदेव (2017 से अभी तक), एक बेटा (अजारियस कपूर)
करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा
-संजय कपूर की अचानक हुई मौत से उनके परिवार और दोस्तों को गहरा सदमा लगा है। हालांकि किसी को अंदाज नहीं था कि संजय कपूर की मौत के कुछ महीने बाद ही उनके परिवार में उनकी संपत्ति (30,000 करोड़ रुपए की कंपनी) को लेकर झगड़ा शुरू हो जाएगा। आपको बता दें कि संजय कपूर की दूसरी पत्नी, एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।
-करिश्मा कपूर और संजय पूर के दोनों बच्चों, बेटी समायरा और बेटा कियान, ने पापा की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव पर वसीयत में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि इस मामले की अगली सुनवाई आगामी 10 अक्टूबर 2025 को होगी।
-इससे पहले संजय कपूर की मां रानी कपूर ने भी बहू प्रिया सचदेव कपूर पर गंभीर आरोप लगाए थे। रानी कपूर का कहना है कि उनसे जबरन बंद कमरे में कई कागजों पर साइन करवाए गए। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि उन्हें संजय कपूर की संपत्ति से पूरी तरह बाहर रखा गया था और प्रिया सचदेव कपूर इसे अपने नाम करने की साजिश रच रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications